भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर चलने का दिया संदेश

शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जन्मदिन पर इंडियन नेशनल स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन (इनसो) कार्यकर्ताओं ने जाट कालेज प्रांगण में कार्यक्रम का आयोजन किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 29 Sep 2020 08:01 AM (IST) Updated:Tue, 29 Sep 2020 08:01 AM (IST)
भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर चलने का दिया संदेश
भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर चलने का दिया संदेश

रोहतक : शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जन्मदिन पर इंडियन नेशनल स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन (इनसो) कार्यकर्ताओं ने जाट कालेज प्रांगण में कार्यक्रम का आयोजन किया। भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर छात्रों ने श्रद्धांजलि दी। इनसो प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक मलिक ने बताया कि भगत सिंह के जीवन से प्रेरणा लेकर सभी को समाज के लिए कार्य करना चाहिए। उनके दिखाए रास्ते पर चलने वाला ही सच्चा उत्तराधिकारी है। विद्यार्थी नेता ने युवाओं से नशे की बुराई से दूर रहने का आह्वान किया। इस मौके पर जाट कालेज इनसो प्रधान मोहित सांगवान, साहिल तहलान, अंशू मान, आशु अहलावत, अंकित मलिक, सुशील खासा, जयंत चौधरी, प्रदीप वर्मा, कुलदीप जांगड़ा, संदीप, अरनव खुराना, सोनू सैनी, रिकू सैनी, मोनू ग्रोवर व दीप त्यागी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी