पुल की सीढि़यों पर मिला युवक का शव

झज्जर रोड पर रेलवे पुल के नीचे सीढि़यों पर युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 05:30 AM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 05:30 AM (IST)
पुल की सीढि़यों पर मिला युवक का शव
पुल की सीढि़यों पर मिला युवक का शव

जागरण संवाददाता, रोहतक : झज्जर रोड पर रेलवे पुल के नीचे सीढि़यों पर युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। दरअसल, दोपहर के समय कुछ राहगीर पुल के पास से गुजर रहे थे। तभी वहां सीढि़यों पर एक युवक का शव पड़ा दिखाई दिया। सूचना मिलने पर सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक की तलाशी ली। युवक की उम्र करीब 35 साल थी, जिसके हाथ पर योगी लिखा हुआ था। पुलिस ने आसपास के लोगों से उसके बारे में जानकारी जुटाई। जिसमें पता चला कि वह आसपास के एरिया में ही मजदूरी करता था। वह मूलरूप से कहां का रहने वाला है इस बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी। सिटी थाना प्रभारी राकेश सैनी ने बताया कि युवक का कोई रिश्तेदार नेपाल में रहता है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआइएमएस में रखवा दिया गया है। हालांकि इस मामले में पुलिस गहनता से छानबीन में जुटी हुई है। फंदा लगाकर युवक ने दी जान

जागरण संवाददाता, रोहतक : सदर थाना क्षेत्र के धामड़ गांव में युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसकी पहचान 26 वर्षीय संदीप के रूप में हुई। पता चलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। थाना प्रभारी कुलबीर सिंह ने बताया कि युवक के माता-पिता की करीब पांच-छह साल पहले मौत हो गई थी। माता-पिता की मौत के बाद से ही वह परेशान चल रहा था। मानसिक रूप से परेशान होने के कारण उसने आत्महत्या की है। पुलिस ने इस मामले में इत्तेफाकिया कार्रवाई की गई है।

chat bot
आपका साथी