क्रिसमस पर बच्चों को भाएं कस्टामाइज पेन, परिजनों को दे रहे हैं हॉली-डे पैकेज

क्रिसमस का त्योहार चंद कदमों की दूरी पर है। इसके लिए लोगों ने अपने घरों में इस त्योहार को मनाने की खास तैयारियों मे जुट गए हैं। कुछ लोगों ने इसके लिए लंबे-चौड़े प्लान बना लिए हैं, तो किसी ने सोचा है कि इस दिन को वो अपनों संग मानएंगे।माना जाता है कि इस त्योहार पर लोग एक दूसरे को गिफ्ट देकर

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Dec 2018 12:10 AM (IST) Updated:Tue, 18 Dec 2018 12:10 AM (IST)
क्रिसमस पर बच्चों को भाएं कस्टामाइज पेन, परिजनों को दे रहे हैं हॉली-डे पैकेज
क्रिसमस पर बच्चों को भाएं कस्टामाइज पेन, परिजनों को दे रहे हैं हॉली-डे पैकेज

जागरण संवाददाता, रोहतक :

क्रिसमस का त्योहार कुछ दिनों के बाद आने वाला है। इसके लिए लोगों ने अपने घरों में इस त्योहार को मनाने की खास तैयारियों मे जुट गए हैं। कुछ लोगों ने इसके लिए लंबे-चौड़े प्लान बना लिए हैं, तो किसी ने सोचा है कि इस दिन को वो अपनों संग मनाएंगे। माना जाता है कि इस त्योहार पर लोग एक-दूसरे को गिफ्ट देकर आपसी प्रेम को बढ़ाते हैं। इसी को देखते हुए मार्केट में कई तरह के उपहार आए हुए हैं। डी पार्क पर स्थित दुकान संचालक कुनाल ने बताया कि इस बार युवाओं को कस्टामाइज पेन को लेना पसंद कर रहे हैं। वे अपनी पसंद के अनुसार पेन पर बेस्ट विश और नाम लिखवा रहे हैं। अभी ही उनके पास 20 से 30 कस्टामाइज पेन के आर्डर आ चुके हैं। उन्होंने बताया कि इस बार क्रिसमस ट्री के साथ मार्केट में इविल ट्री की भी डिमांड बढ़ रही है। लोग इविल ट्री को गुड लक के लिए एक-दूसरे को देने के लिए ले रहे हैं। इविल ट्री को गिफ्ट में दे सकते हैं। ये प्यार का प्रतीक माना जाता है। मार्केट में इनकी कीमत 300 रुपये से लेकर 699 रुपये तक है। बच्चे दे रहे हैं अपने अभिभावकों को हॉली डे पैकेज

क्रिसमस साल का आखिरी त्योहार होता है। इसी को देखते हुए बच्चे अपनी अभिभावकों को क्रिसमस और न्यू ईयर के लिए हॉली डे पैकेज गिफ्ट कर रहे हैं। ट्रेवल एजेंट अमन ने बताया कि लोग इस क्रिसमस पर अपने परिवार या फिर बच्चे अपने माता-पिता के लिए शिमला, थाईलैंड, नैनीताल जैसे स्टेशन के पर घूमने के अभी से हॉली डे पैकेज की बु¨कग करा रहे हैं। सेक्टर चार निवासी मोहित ने बताया कि मेरे माता-पिता दोनों ही वर्किंग हैं। काम के चलते वे अपने लिए समय नहीं निकाल पाते हैं। इसलिए मैं उनके लिए एक अच्छा सा हॉलीडे पैकेज दे रहा हूं।

chat bot
आपका साथी