रात के समय मकान में घुसे चोर, रंगेहाथ पकड़े

शहर की राजेंद्रा कालोनी में रात के समय मकान में घुसकर चोरी का प्रयास कर रहे दो आरोपितों को रंगेहाथ पकड़ लिया गया। जिनके खिलाफ शिवाजी कालोनी थाने में मामला दर्ज कराया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 08:53 AM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 08:53 AM (IST)
रात के समय मकान में घुसे चोर, रंगेहाथ पकड़े
रात के समय मकान में घुसे चोर, रंगेहाथ पकड़े

जागरण संवाददाता, रोहतक : शहर की राजेंद्रा कालोनी में रात के समय मकान में घुसकर चोरी का प्रयास कर रहे दो आरोपितों को रंगेहाथ पकड़ लिया गया। जिनके खिलाफ शिवाजी कालोनी थाने में मामला दर्ज कराया गया है। वहीं सांपला में भी मकान का ताला तोड़कर चोरी कर ली गई। राजेंद्रा कालोनी निवासी जितेंद्र ने बताया कि वह वीरवार रात अपने मकान में सो रहा था। देर रात साथ वाले कमरे में कुछ आवाज सुनाई दी। जिससे उसकी आंख खुल गई ओर बाहर आकर देखा तो दो चोर कमरे की खिड़की में लगी जाली को उखाड़ रहे थे। इसके बाद परिवार के अन्य सदस्य भी जाग गए और दोनों आरोपितों को मौके पर ही पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपितों की पहचान मध्यप्रदेश के गुना जिले के कनेरा निवासी राजू और दूसरे आरोपित की पहचान पंजाब के होशियारपुर जिला निवासी मंदरीया के रूप में हुई। आरोपित राजू फिलहाल रेलवे स्टेशन के नजदीक रहता है, जबकि दूसरा आरोपित इंद्रा कालोनी में रहता है। दोनों आरोपित चोरी की नीयत से मकान में घुसे थे। सूचना मिलने पर नई अनाज मंडी चौकी से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। जिनसे पूछताछ की जा रही है।

उधर, सांपला के देव नगर निवासी प्रदीप कुमार ने भी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इसमें बताया कि उसका परिवार किसी काम से बाहर गया था। इसी दौरान किसी ने मकान का ताला तोड़कर 35 हजार रुपये और अन्य सामान चोरी कर लिया। आसपास के लोगों से भी चोरी की घटना की जानकारी लेनी चाही, लेकिन किसी को कुछ नहीं पता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी