विवाहिता ने पति व ससुर पर लगाए दुष्कर्म व दहेज प्रताड़ना का आरोप, केस दर्ज

संवाद सहयोगी, महम : विवाहिता ने अपने पति पर अप्राकृतिक यौन संबध और सास-ससुर पर दहेज के लिए

By JagranEdited By: Publish:Wed, 10 Jan 2018 08:51 PM (IST) Updated:Wed, 10 Jan 2018 08:51 PM (IST)
विवाहिता ने पति व ससुर पर लगाए दुष्कर्म व दहेज प्रताड़ना का आरोप, केस दर्ज
विवाहिता ने पति व ससुर पर लगाए दुष्कर्म व दहेज प्रताड़ना का आरोप, केस दर्ज

संवाद सहयोगी, महम :

विवाहिता ने अपने पति पर अप्राकृतिक यौन संबध और सास-ससुर पर दहेज के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया है। ¨नदाना की सुदेश पुत्री जयपाल ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी छह जुलाई 2016 को रूपेश पुत्र फूलकुमार निवासी ढि़गावा जिला जींद के साथ हुई थी। कुछ दिन बाद पति ने उसके साथ कई बार जबरन अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए। मैंने इसका विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी गई। वहीं, उसकी सास दर्शना व ससुर फूलकुमार दहेज लाने के लिए बार-बार दबाव बनाते थे। न लाने पर मार पिटाई की गई। एक दिन अकेला पाकर ससुर ने उसके साथ अवैध संबंध बनाने की कोशिश की। शिकायतकर्ता ने बताया कि इस संबंध में पंचायत भी हुई पर कोई हल नहीं निकला। इस बारे में जांच अधिकारी हवाकौर का कहना है कि मामला दर्ज किया गया है। युवती के ससुरालियों को भी बुलाया गया है।

chat bot
आपका साथी