निगम मेयर मनमोहन गोयल का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

संवाद सहयोगी, महम: बद्री प्रसाद काला सामुदायिक केंद्र में शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बै

By JagranEdited By: Publish:Sat, 29 Dec 2018 07:52 PM (IST) Updated:Sat, 29 Dec 2018 07:52 PM (IST)
निगम मेयर मनमोहन गोयल का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
निगम मेयर मनमोहन गोयल का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

संवाद सहयोगी, महम: बद्री प्रसाद काला सामुदायिक केंद्र में शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक की गई। बैठक में नवनियुक्त मेयर मनमोहन गोयल, पार्षद राजू सहलग और सुरेश किराड़ का सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नेता शमशेर खरकड़ा ने की। इस दौरान मेयर मनमोहन गोयल ने कहा कि भाजपा अन्य दलों की तरह झूठ बोलकर वोट लेने में विश्वास नहीं रखती। भाजपा की सरकार बनने के बाद भाई-भजीता और क्षेत्रवाद से उपर उठकर सबका साथ सबका विकास की नीति पर विकास कार्य करने का काम किया है। शहर की जनता को बिजली, पानी, स्वास्थ्य, सफाई जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। वहीं शहर को जाम मुक्त और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए विशेष नीति तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता ने जिस विश्वास के साथ मेयर बनाया है। वह उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर शमशेर खरकड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रयासों के कारण हल्के में सड़कों का कार्य निर्माण और रेल लाईन सहित अन्य विकास कार्य भी प्रगति पर हैं। इस बैठक में समुंद्र ¨सह, शैंकी, सतबीर भराण, रामनिवास रोहिला, विजय मित्तल, रमेश दहिया, सनील यादव, मुकेश सैनी, ईल्ला, भीम वाल्मीकी, रमेश खटीक आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी