कांग्रेस के जी-23 नहीं बल्कि गद्दार 23 हैं : अशोक तंवर

जागरण संवाददाता रोहतक कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डा. अशोक तंवर अपना भारत मोर्चा का ग

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 06:30 AM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 06:30 AM (IST)
कांग्रेस के जी-23 नहीं बल्कि गद्दार 23 हैं : अशोक तंवर
कांग्रेस के जी-23 नहीं बल्कि गद्दार 23 हैं : अशोक तंवर

जागरण संवाददाता, रोहतक : कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डा. अशोक तंवर अपना भारत मोर्चा का गठन करने के बाद रविवार को पहली बार रोहतक पहुंचे। उन्होंने सीधे कांग्रेस के जी-23 नेताओं पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के जी-23 नेता नहीं बल्कि गद्दार 23 हैं, जो कांग्रेस पार्टी को धरातल पर ले जाने का काम कर रहे हैं। अगर समय रहते इन नेताओं पर कार्रवाई नहीं की तो कांग्रेस से तीनों (सोनिया गांधी, राहुल गांधी व प्रियंका गांधी) को ही पार्टी से बाहर निकाल दिया जाएगा। माडल टाउन में उनके साथी विमल मिनोचा के घर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए जम्मू में पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद के शांति सम्मेलन पर भी कटाक्ष किया।

डा. अशोक तंवर ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में तीन चार पूर्व मुख्यमंत्री हैं, तीन को भाजपा ने नजरबंद कर दिया था और उनको कोई भी कार्यक्रम नहीं करने दिया जा रहा। चौथे पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद को शांति सम्मेलन करने की इजाजत दी जाती है। इससे स्पष्ट है कि यह शांति सम्मेलन भाजपा के इशारे पर ही किया गया है। उन्होंने शांति सम्मेलन में शामिल हुए नेताओं को पार्टी विरोधी बताया और जमकर उनके खिलाफ भड़ास भी निकाली। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि शांति सम्मेलन में जी-23 के नेताओं को भगवा रंग की पगड़ी पहनाने से स्पष्ट हो गया है कि वो आरएसएस विचारधारा से हैं और भाजपा और आरएसएस के लिए ही काम करते हैं। भूपेंद्र हुड्डा पर भी किया कटाक्ष

डा. अशोक तंवर ने कहा कि जी-23 के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ही अगवाईकर्ता हैं। वे दिल्ली में जाते हैं कि पगड़ी का रंग बदल जाता है। हरियाणा में अन्य रंग की पगड़ी हो जाती है। जम्मू में जाते हैं तो फिर पगड़ी का रंग बदल जाता है। कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल उठाने में भूपेंद्र सिंह हुड्डा सबसे आगे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब उन नेताओं व कार्यकर्ताओं को संशय से बाहर निकलने की जरूरत है, जो देश हित में कुछ करना चाहते हैं। मोर्चा के संपर्क में काफी लोग

डा. अशोक तंवर ने कहा कि 25 फरवरी को उन्होंने अपना भारत मोर्चा का गठन किया था। तभी से हरियाणा व अन्य प्रदेशों से काफी लोगों के फोन उनके पास आ रहे हैं। वो लोग मोर्चा के साथ जुड़कर देश हित में अपना योगदान देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस ने देश को बड़ा नुकसान किया है। देश में सरकार मनमानी कर रही है, विपक्ष चुप है। ऐसे में जनता को उनके हाल पर छोड़ दिया है। मोर्चा अब ऐसे लोगों की आवाज उठाने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन को मोर्चा का पूरा समर्थन है। अगर विपक्ष भी किसानों का समर्थन करता है तो सरकार को झुकना पड़ेगा।

chat bot
आपका साथी