सीएम मनोहर लाल ने एमडीयू में किया अंतरराष्ट्रीय कबड्डी हाल का शिलान्यास

जागरण संवाददाता रोहतक मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के खेल परिसर में

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 11:55 PM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 11:55 PM (IST)
सीएम मनोहर लाल ने एमडीयू में किया अंतरराष्ट्रीय कबड्डी हाल का शिलान्यास
सीएम मनोहर लाल ने एमडीयू में किया अंतरराष्ट्रीय कबड्डी हाल का शिलान्यास

जागरण संवाददाता, रोहतक :

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के खेल परिसर में अंतरराष्ट्रीय कबड्डी हाल का शिलान्यास किया। इस हाल के निर्माण पर साढ़े आठ करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इस हाल में राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और प्रो-कबड्डी के मैच हो सकेंगे। रोहतक ही नहीं बल्कि प्रदेश के कबड्डी खिलाडि़यों के लिए यह बड़ी सौगात है। इससे पूर्व उन्होंने नवीनीकृत डा. मंगलसैन जिम्नेजियम हाल का उद्धाटन भी किया। मुख्यमंत्री ने जिम्नेजियम हाल का जायजा भी लिया। खिलाड़ियों के प्रोत्साहन में विश्वविद्यालय प्रशासन की सराहना की। उन्होंने विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह और खेल निदेशक डा. देवेंद्र सिंह ढुल को बधाई दी। उनके साथ सांसद डा. अरविद शर्मा और पूर्व सहकारिता राज्य मंत्री मनीष ग्रोवर भी उपस्थित रहें। मदवि कुलपति प्रो. राजबीर सिंह और विश्वविद्यालय के खेल निदेशक डा. देवेन्द्र सिंह ढुल ने मुख्यमंत्री को इन खेल इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स की जानकारी दी। रजिस्ट्रार प्रो. गुलशन लाल तनेजा, विभिन्न संकायों के डीन, अधिशासी अभियंता जेएस दहिया, खेल कार्यालय के प्रशिक्षकगण, जिला उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार तथा पुलिस अधीक्षक उदय सिंह मीना समेत जिला प्रशासन और एमडीयू के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी