25 मार्च को निकलेगी चुलकाना धाम यात्रा

वृंदावन ट्रस्ट ने चुलकाना धाम यात्रा की घोषणा कर दी गई है। यह यात्रा 25 मार्च को निकलेगी। यात्रा दोपहर 1200 बजे चुलकाना धाम पैदल पहुंचेगी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 07:18 AM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 07:18 AM (IST)
25 मार्च को निकलेगी चुलकाना धाम यात्रा
25 मार्च को निकलेगी चुलकाना धाम यात्रा

जागरण संवाददाता, पानीपत : वृंदावन ट्रस्ट ने चुलकाना धाम यात्रा की घोषणा कर दी गई है। यह यात्रा 25 मार्च को निकलेगी। जीटी रोड पर लालबत्ती चौक पर ट्रस्ट के अध्यक्ष राकेश बंसल व महामंत्री हरीश बंसल ने बैठक में कहा कि फागुन मास की एकादशी को चुलकाना धाम में पैदल जाकर ध्वज चढ़ाने का अपना ही महत्व है। पिछले 10 वर्षों की भांति इस वर्ष भी फागुन एकादशी को यात्रा होगी। यात्रा दोपहर 12:00 बजे चुलकाना धाम पैदल पहुंचेगी। वृंदावन ट्रस्ट के सभी ट्रस्टी गली-गली जाकर फार्म भरेंगे। ऑनलाइन भी फॉर्म भरे जाएंगे।

वृंदावन ट्रस्ट के संरक्षक विकास गोयल ने कहा कि कोविड-19, लाकडाउन के पश्चात पानीपत का सबसे बड़ा आयोजन होगा। वृंदावन ट्रस्ट इसके लिए भरपूर इंतजाम कर रहा है। शारीरिक दूरी बना कर चला जाएगा। नियमों का पालन होगा। मार्ग इतना लंबा है कि दूरियां स्वाभाविक रूप से ही बन जाएंगी। कोविड-19 में सरकार के सभी नियमों का पालन को ध्यान में रखकर यात्रा निकाली जाएगी।

यात्रा का शुभ संदेश लालबत्ती चौक से इसलिए किया गया क्योंकि यह यात्रा एक क्षेत्र की नहीं है, एक जाति की नहीं है, एक संप्रदाय एक वर्ग की नहीं है। यह तो सब की यात्रा है। चौराहे से चलेगी। सब मिलकर चलें। यात्रा का जगह-जगह स्वागत होगा। इस अवसर पर संजय गोयल, हितेश जैन, दिनेश गर्ग, पुनीत गर्ग, राहुल गुप्ता, नवीन गर्ग, आशीष गर्ग, रजत गर्ग, गौरव बंसल, बलदेव गांधी, जोगिदर कुंडू, सतनारायण शर्मा, सुमन देवी, कांता नांगल खेड़ी मौजूद रहीं। प्रेरणा परिवार की सदस्यों ने सैनेटरी पैड और मास्क बांटे

जासं, पानीपत : एनजीओ प्रेरणा परिवार की सदस्यों ने जीटी रोड स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सैनेटरी पैड और मास्क वितरित किए। सीए दीपिका अरोड़ा ने कहा कि सैनेटरी पैड तो हर कोई खरीद सकता है लेकिन हमारा लक्ष्य उन बच्चियों को जागरूक करना है, जिनको अभी मासिक धर्म की जानकारी नहीं है। यह कुदरत की देन है। इस पर टिप्पणी करना निदनीय है। बलविद्र ने कहा कि स्वास्थ्य है तो सब कुछ है। इस अभियान में गुरप्रीत कौर, नीरजा सिगला, मंजू भांबरी, रितु अग्रवाल, शालू खुराना, चाहत मखीजा मौजूद रहीं।

chat bot
आपका साथी