जल्द की जाएगी आयुष सहायकों की भर्ती : मुख्यमंत्री मनोहर लाल

मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने कहा है कि एक हजार आयुष सहायकों की भर्ती की जाएगी। मुख्यमंत्री रविवार को वीडियो कांफ्रेंस से व्यायामशालाओं एवं पार्को का उद्घाटन करने के उपरांत लोगों को संबोधित कर रहे थे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Jul 2020 09:15 AM (IST) Updated:Mon, 06 Jul 2020 09:15 AM (IST)
जल्द की जाएगी आयुष सहायकों की भर्ती : मुख्यमंत्री मनोहर लाल
जल्द की जाएगी आयुष सहायकों की भर्ती : मुख्यमंत्री मनोहर लाल

संवाद सहयोगी, कलानौर : मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने कहा है कि आने वाले समय में एक हजार आयुष सहायकों की भर्ती की जाएगी। मुख्यमंत्री रविवार को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से प्रदेश की विभिन्न व्यायामशालाओं एवं पार्को का उद्घाटन करने के उपरांत उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने रोहतक जिला में भी आठ पार्को एवं व्यायामशालाओं का उद्घाटन किया गया।

जिला स्तर का यह कार्यक्रम गांव काहनौर में आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यायामशाला के साथ ही वैलनेस सेंटर बनाने की भी सरकार की योजना है ताकि योग से संबंधित अन्य गतिविधियों का आयोजन एक ही स्थान पर किया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में एक हजार व्यायामशालाएं बनाने का लक्ष्य रखा गया है और इनमें से 511 व्ययामशालाएं बनाई जा चुकी हैं। आगामी तीन-चार माह में 300 अन्य व्यायामशाला बनकर तैयार हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि इन व्ययामशालाओं में आकर लोग न केवल व्यायाम कर सकेंगे बल्कि यहां से अच्छे खिलाड़ी भी तैयार किए जा सकेंगे।

कार्यक्रम में पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने जिला के आठ गांवों को पार्को एवं व्यायामशालाओं की सौगात देने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त किया।

दो करोड़ की आई लागत

उपायुक्त आरएस वर्मा ने कहा कि जिले की आठ व्यायामशालाएं एवं पार्कों के निर्माण पर लगभग सवा दो करोड़ रुपए की लागत आई है। जिन गांव में यह पार्क एवं व्यायामशाला बनाई गई है उनमें बहल्बा बाजान, भैणी भैरो, गुढान, कहनौर, सांगाहेड़ा, खेरड़ी, पटवापुर व निडाना शामिल हैं।

कार्यक्रम में राज्य के पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर, उपायुक्त आरएस वर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्रपाल, भाजपा के वरिष्ठ नेता शमशेर खरकड़ा व रामअवतार वाल्मीकि सहित कई गांवों के सरपंच मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी