गौड़ कालेज की चेतना ने किया बेस्ट हिदी कविता पाठ

गौड़ ब्राह्मण डिग्री कालेज में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कालेज के विधार्थियों ने पेंटिग रंगोली काव्य पाठ तर्क-वितर्क भाषण शब्द पांडित्य(डेक्लेमेशन) आदि में अपनी प्रतिभा को दिखाया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों का उत्साह देखने को मिला।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 06:01 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 06:01 PM (IST)
गौड़ कालेज की चेतना ने किया बेस्ट हिदी कविता पाठ
गौड़ कालेज की चेतना ने किया बेस्ट हिदी कविता पाठ

जागरण संवाददाता, रोहतक: गौड़ ब्राह्मण डिग्री कालेज में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कालेज के विधार्थियों ने पेंटिग, रंगोली, काव्य पाठ, तर्क-वितर्क, भाषण, शब्द पांडित्य(डेक्लेमेशन) आदि में अपनी प्रतिभा को दिखाया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों का उत्साह देखने को मिला। इस दौरान गौड़ कालेज की चेतना ने किया बेस्ट हिदी कविता पाठ किया। कालेज प्राचार्य डा. जय पाल शर्मा ने कहा कि हार-जीत जीवन का हिस्सा है इसलिए हमें मेहनत करनी नहीं छोड़नी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि प्रतियोगिता में भागेदारी लेना और मंच पर प्रतिभा को दिखाना ही अपने आप में हमारे व्यक्तित्व में निखार लेकर आता है।

उपप्राचार्य डा. अंजू शर्मा ने विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा प्रतियोगिता विद्यार्थी के शैक्षणिक जीवन महत्वपूर्ण स्थान रखती है। इससे विधार्थी शिक्षा के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी अपनी प्रतिभा को दिखा सकता है। निणार्यक मंडल की भूमिका में डा. सीमा शर्मा, मनीषा कौशिक, डा. सुदेश, डा. सीमा जमदग्नि, निधि शर्मा, कोमल तोमर, शिवानी आदि रहे। इस मौके पर कविता पाठ (हिदी) में चेतना प्रथम, लवली व ज्योति द्वितीय, मनीषा तृतीय स्थान पर रही। कविता पाठ (अंग्रेजी) में मनीषा प्रथम, तम्मना द्वितीय, रो•ा तृतीय व कविता पाठ (हरियाणवी) तर्क-वितर्क में हर्ष प्रथम, दीपक द्वितीय व निकिता तृतीय रहा। शब्द पांडित्य(डेक्लेमेशन) में चेतना प्रथम, पेंटिग में सोनम प्रथम, ओमपाल द्वितीय, इशिता तृतीय, शीतल को सांत्वना पुरस्कार मिला है। पोस्टर मेकिग में अमिता प्रथम, शीतल द्वितीय, मुकुल तृतीय व रंगोली में प्रकृति प्रथम रही। इस मौके पर डा. सुरेंद्र शर्मा, डा. कपिल कौशिक, तपेंद्र कौशिक, मोहन कौशिक, सुमन शर्मा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी