मौसम में बदलाव, बूंदाबांदी ने दिलाई गर्मी से राहत

मौसम में मंगलवार दोपहर बाद बदलाव हुआ। बादल छाए तो कुछ समय बाद ही बूंदाबांदी भी होने लगी। जिसके बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Sep 2020 09:09 AM (IST) Updated:Wed, 23 Sep 2020 09:09 AM (IST)
मौसम में बदलाव, बूंदाबांदी ने दिलाई गर्मी से राहत
मौसम में बदलाव, बूंदाबांदी ने दिलाई गर्मी से राहत

जागरण संवाददाता, रोहतक : मौसम में मंगलवार दोपहर बाद बदलाव हुआ। बादल छाए तो कुछ समय बाद ही बूंदाबांदी भी होने लगी। जिसके बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

उधर, मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को आंशिक रूप से बादल छाने संभावना बनी हुई है। जिसके चलते तापमान में भी मामूली गिरावट हो सकती है। मंगलवार सुबह हलके बादल छाए रहे तो दोपहर में धूप खिली रही। लेकिन दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट बदली और बादल छाने के बाद बूंदाबांदी हुई। शाम के समय हवा चलने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है। मंगलवार को रोहतक का अधिकतम तापमान 35 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। बुधवार को भी मौसम में बदलाव की उम्मीद जताई जा रही है।

chat bot
आपका साथी