दिल्ली के लिए बस सेवा बहाल, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के लिए दो-दो बसें चलाने के निर्देश

कोरोना के कारण ठप पड़ी रोडवेज बस सेवा एक बार फिर से पटरी पर लौटने लगी है। करीब पांच माह से बंद दिल्ली उत्तर प्रदेश और राजस्थान की सेवाओं को फिर से शुरू कर दिया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 29 Sep 2020 07:23 AM (IST) Updated:Tue, 29 Sep 2020 07:23 AM (IST)
दिल्ली के लिए बस सेवा बहाल, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के लिए दो-दो बसें चलाने के निर्देश
दिल्ली के लिए बस सेवा बहाल, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के लिए दो-दो बसें चलाने के निर्देश

जागरण संवाददाता, रोहतक : कोरोना महामारी के कारण ठप पड़ी रोडवेज बस सेवा एक बार फिर से पटरी पर लौटने लगी है। करीब पांच माह से बंद दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान की सेवाओं को फिर से शुरू कर दिया गया है। रोडवेज अधिकारियों ने दिल्ली के लिए छह, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के लिए दो-दो बसें चलाने के निर्देश जारी कर दिए हैं। इससे प्रतिदिन दिल्ली जाने वाले सैकड़ों की संख्या में लोगों को सीधा फायदा होगा।

कोविड महामारी के कारण मार्च के अंत से ही रोडवेज बस सेवा ठप चल रही थी। करीब दो माह पहले बस सेवा शुरू तो की गई, लेकिन अन्य राज्यों के लिए बसें संचालित नहीं की जा रहीं थीं। जिसके चलते रोडवेज को प्रतिदिन लाखों रुपये का नुकसान हो रहा था तो वहीं यात्रियों को भी निजी वाहनों में अधिक किराया देकर और परेशानियां झेलते हुए सफर करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा था। अब रोडवेज अधिकारियों को दिल्ली के लिए बसें संचालित करने का परमिट मिल गया है। जिसके चलते दिल्ली के लिए छह बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है।

वहीं, चंडीगढ़ के लिए दस बसें, उत्तर प्रदेश के आगरा, वृंदावन के लिए दो और राजस्थान के जयपुर-कोटा के लिए दो-दो बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा जिन रूटों पर यात्रियों की संख्या अधिक रहेगी, वहां पर बसों की संख्या में और इजाफा किया जाएगा।

रोडवेज जीएम गुलाब सिंह दुहन ने बताया कि प्रतिदिन करीब छह हजार यात्री बसों में सफर कर रहे हैं। यात्रियों की संख्या के आधार पर बसों की संख्या बढ़ाने का फैसला लिया गया है।

chat bot
आपका साथी