बॉक्सिग संघ ने पंघाल को दी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, बनाए प्रवक्ता

खेल विशेषज्ञ व अधिवक्ता राजनारायण पंघाल को प्रदेश के बॉक्सिग संघ ने नई जिम्मेदारी दी है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Feb 2021 05:31 AM (IST) Updated:Thu, 25 Feb 2021 05:31 AM (IST)
बॉक्सिग संघ ने पंघाल को दी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, बनाए प्रवक्ता
बॉक्सिग संघ ने पंघाल को दी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, बनाए प्रवक्ता

जागरण संवाददाता, रोहतक : खेल विशेषज्ञ व अधिवक्ता राजनारायण पंघाल को प्रदेश के बॉक्सिग संघ ने एक साथ दो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी हैं। उन्हें हरियाणा बॉक्सिग संघ का प्रवक्ता व मोटिवेटर मनोनीत किया गया है। भारतीय बॉक्सिग संघ के संयुक्त सचिव अश्विनी शर्मा ने बुधवार को उनकी इस नियुक्ति से संबंधित आधिकारिक पत्र जारी किया। पंघाल के सहयोगी अधिवक्ता संजीव बडक ने बताया कि पंघाल गांव मायना, जिला रोहतक के रहने वाले है। रोहतक बार एसोसिएशन के सदस्य हैं। वे स्वयं एक अंतरराष्ट्रीय खेल पत्रकार रहे हैं। उस दौरान भी खिलाड़ियों को प्रेरित करने में उनका योगदान रहा है। उन्होंने आस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया, रूस, चीन व थाईलैंड में खेल पत्रकार के रूप में काम किया है। अब हरियाणा बॉक्सिग में उनके पदार्पण से खिलाड़ियों को उनके अनुभव का लाभ मिलेगा। इस मौके पर भारतीय बॉक्सिग संघ के प्रधान अजय सिंह, उप-प्रधान नरेंद्र निरवान, सयुंक्त सचिव एवं हरियाणा के महासचिव अश्विनी शर्मा को आश्वासन देते हुए पंघाल ने कहा कि वे इस पद का निर्वहन लगन व ईमानदारी से करेंगे। इस समय भारतीय बॉक्सर बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। मुक्केबाजों ने भी दी बधाई :

वहीं, राजनारायण को यह जिम्मेदारी मिलने पर विश्व रेंकिग में नंबर वन बॉक्सर अमित पंघाल के अलावा अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज पूजा रानी, मनीष कौशिक, मंजू रानी आदि सहित रोहतक बार के प्रधान एडवोकेट प्रमोद दलाल, भिवानी बार के प्रधान एडवोकेट सत्यजीत पिलानियां, चरखी दादरी बार के प्रधान सुरेंद्र मैहड़ा, हिसार बार के सचिव एडवोकेट संदीप बूरा, पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट रणधीर ने भी बधाई दी है।

chat bot
आपका साथी