भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी, कांग्रेस एक परिवार तक सीमित : ग्रोवर

रोहतक सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की

By JagranEdited By: Publish:Sat, 13 Apr 2019 12:25 AM (IST) Updated:Sat, 13 Apr 2019 12:25 AM (IST)
भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी, कांग्रेस एक परिवार तक सीमित : ग्रोवर
भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी, कांग्रेस एक परिवार तक सीमित : ग्रोवर

जागरण संवाददाता, रोहतक :

सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है, जबकि कांग्रेस एक परिवार तक ही सीमित है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा जमीनी तौर पर कार्यकर्ताओं के बल पर मजबूत है और लोकसभा की दस की दस सीटों पर जीत दर्ज करेगी। मंत्री ने कहा कि रोहतक सीट दो लाख से अधिक मतों से भाजपा प्रत्याशी विजय होगा, उन्होंने पार्षदों से चुनाव प्रचार में जुट जाने का आह्वान किया और कहा कि आज वह लोग समझौता कर रहे हैं, जोकि कुछ दिन पहले एक दूसरे पर कीचड़ उछाल रहे थे। उन्होंने जजपा व आम आदमी के गठबंधन को लेकर कहा कि दोनों पार्टियों का प्रदेश में कोई जनाधार नहीं है और दोनों पार्टियां हवा में ही रह जाएगी। शुक्रवार को सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर ने पार्टी प्रदेश कार्यालय में पार्षदों के साथ बैठक की और जीत को लेकर रणनीति बनाई। बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि आज देश में कांग्रेस की हालत क्या हो गई है कि पंच से लेकर प्रधानमंत्री तक खत्म हो गए और आज पंच से लेकर प्रधानमंत्री तक भाजपा का है। कांग्रेस सिर्फ एक परिवार पर निर्भर है, जबकि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है।

chat bot
आपका साथी