रोहतक लोकसभा सीट पर होगा भाजपा का कब्जा : ग्रोवर

रोहतक : आगामी लोकसभा चुनाव में रोहतक लोकसभा सीट पर भाजपा का कब्जा हो

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jan 2019 12:19 AM (IST) Updated:Tue, 15 Jan 2019 12:19 AM (IST)
रोहतक लोकसभा सीट पर होगा भाजपा का कब्जा : ग्रोवर
रोहतक लोकसभा सीट पर होगा भाजपा का कब्जा : ग्रोवर

जागरण संवाददाता, रोहतक : आगामी लोकसभा चुनाव में रोहतक लोकसभा सीट पर भाजपा का कब्जा होगा। यह दावा सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर ने किया है। वे सोमवार को वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे।

ग्रोवर ने कहा कि आजादी के 7 दशकों के बाद भी कांग्रेस सवर्ण जाति के लोगों को आर्थिक आधार पर आरक्षण देने की हिम्मत नहीं जुटा पाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो दिनों में स्वर्ण जातियों को आर्थिक आधार पर आरक्षण देकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने किसी जाति के आरक्षण में कटौती नहीं भी की है। ग्रोवर ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने साढे चार सालों में प्रदेश में समान विकास करवाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकारों में मुख्यमंत्री अपने कुनबों के लिए काम करते थे। सहकारिता मंत्री ने दावा किया कि जींद उपचुनाव में भाजपा की जीत होगी। कांग्रेस को तो जींद में उम्मीदवार ही नहीं मिल रहा था। खानापूर्ति के लिए कांग्रेस को विधायक को ही चुनाव मैदान में उतारना पड़ा। प्राथमिकता से निपटाएंगे समस्या

मेयर मनमोहन गोयल ने कहा कि शहर की जनता ने उन्हें मेयर चुनकर सेवा करने का मौका दिया है। वे जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी वार्डो में शहर की जनता की मुख्य समस्याओं का प्राथमिकता के आधार निदान किया जाएगा। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष अजय बंसल, पार्षद राधेश्याम ढल, पार्षद मुक्ता नागपाल, राजेंद्र शर्मा, मदन गांधी, नर¨सह लाल चुघ, लोकेश जैन, सतीश आहूजा, पूर्व पार्षद मदन लाल कुरड़ा व सतीश ¨सधवानी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी