भाजपाइयों ने फूंका पंजाब के सीएम का पुतला

पंजाब के मलोट में अबोहर से भाजपा विधायक अरुण नारंग के साथ मारपीट व असभ्य हरकत करने के मामले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने छोटूराम चौक पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह का पुतला फूंका।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 31 Mar 2021 05:21 AM (IST) Updated:Wed, 31 Mar 2021 05:21 AM (IST)
भाजपाइयों ने फूंका पंजाब के सीएम का पुतला
भाजपाइयों ने फूंका पंजाब के सीएम का पुतला

जागरण संवाददाता, रोहतक : पंजाब के मलोट में अबोहर से भाजपा विधायक अरुण नारंग के साथ मारपीट व असभ्य हरकत करने के मामले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने छोटूराम चौक पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह का पुतला फूंका। जनप्रतिधि के साथ हुई बदसलूकी पर राष्ट्रपति रामनाथ कोबिद से पंजाब सरकार को बर्खास्त करने की मांग भी उठाई। किसानों के विरोध की आशंका को देखते हुए प्रदर्शन स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।

भाजपा जिलाध्यक्ष अजय बंसल के नेतृत्व में मंगलवार को कार्यकर्ता छोटूराम चौक पर एकत्रित हुए और पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने पंजाब सीएम के पुतले का दहन किया। अजय बंसल ने कहा कि किसान आंदोलन की आड़ में कांग्रेस पार्टी व कुछ असामाजिक तत्वों ने सरेआम एक चुने हुए विधायक के साथ इस तरह की घटिया हरकत की जो, निदनीय व लोकतंत्र को शर्मसार करने वाली है। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन किसानों का नहीं बल्कि कांग्रेस पार्टी व कुछ विपक्षियों की ओर से प्रायोजित है, और मलोट की घटना से यह पूरी तरह से साबित हो गया है। उन्होंने कहा कि हम भविष्य में भी कांग्रेस व विपक्षियों की इस तरह की साजिशों व घटिया हरकतों का विरोध करते रहेंगे। कांग्रेस बौखला गई है : मनमोहन

मेयर मनमोहन गोयल ने कहा कि अपनी राजनीतिक जमीन खिसकती देखकर कांग्रेस बौखला गई है और वह अब जनहितैषी भाजपा के विरोध के लिए किसान आंदोलन का सहारा ले रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल किसानों को भड़काने का प्रयास कर रहे हैं, जिससे किसानों को सावधान रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला भी लगातार किसानों को भड़का रहे हैं लेकिन उन्हें अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। पंजाब में नहीं कानून नाम की चीज : रेणू डाबला

पूर्व मेयर रेणू डाबला ने कहा कि पंजाब में कानून नाम की कोई चीज नहीं है। अबोहर से भाजपा विधायक अरुण नारंग को निवस्त्र करना कायराना और अशोभनीय घटना है। यह हरकत करने वाले किसान नहीं कांग्रेसी है। पंजाब में सरकार पूरी तरह से विफल हो चुकी है। ऐसी सरकार को सत्ता में काबिज रखने का कोई अधिकार नहीं है। इस अवसर पर सुरेंद्र बंसल, रमेश भाटिया, सतीश आहूजा, राजेश भालोठ, शमशेर खरक, राजकुमार शर्मा, प्रतिभा सुमन, सरिता नारायण, रेनू डाबला, अनीता मिगलानी, कुसुम राणा, उषा शर्मा, राधेश्याम ढल, देवराज ओहल्याण, अभिनंदन भारद्वाज, सुरेश किराड, रवि हुड्डा, मनीष शर्मा, हरीश कौशिक, पदम सिंह ढुल, चेतना अरोड़ा, सुखबीर चंदेलिया, कपिल नागपाल, सनी हंस, सत्यप्रकाश बिसला, सुमिता भाटिया, कुलविदर सिक्का, जिला मीडिया तरुण सनी शर्मा सहित अनेक नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी