पंडित दीनदयाल के सपनों को साकार कर रही है भाजपा : ग्रोवर

अंत्योदय के सिद्धांत पर अपना संपूर्ण जीवन गांव गरीब किसान दलित पीड़ित शोषित और वंचित वर्ग के उत्थान के लिए न्योछावर कर देने वाले भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर रोहतक विधानसभा के बूथ नंबर 88 डीएलएफ कालोनी में कार्यक्रम हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 06:45 AM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 06:45 AM (IST)
पंडित दीनदयाल के सपनों को साकार कर रही है भाजपा : ग्रोवर
पंडित दीनदयाल के सपनों को साकार कर रही है भाजपा : ग्रोवर

जागरण संवाददाता, रोहतक :

अंत्योदय के सिद्धांत पर अपना संपूर्ण जीवन गांव, गरीब, किसान, दलित, पीड़ित, शोषित और वंचित वर्ग के उत्थान के लिए न्योछावर कर देने वाले भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर रोहतक विधानसभा के बूथ नंबर 88 डीएलएफ कालोनी में कार्यक्रम हुआ। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। जिला कोषाध्यक्ष ईश्वर सिगल के निवास स्थान पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष ग्रोवर ने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के कल्याण के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अंत्योदय का जो सपना देखा था, पिछले सात वर्षों से वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में साकार हो रहा है। पूरे देश में पीएम मोदी की अगुवाई में समाज के अंतिम पायदान के व्यक्ति के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं लागू हुई हैं। इस मौके पर जिला महामंत्री सतीश आहूजा, पार्षद राधेश्याम ढल, पवन आहूजा, महेंद्र अग्रवाल, सतीश कत्याल, अमित जैन जोजी, विनय गोयल, गुलशन परुथी, पंकज भालोटिया, विकास गोयल, संदीप गर्ग नरेश गोयल कमल धींगड़ा, सुरेंद्र सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। पंडित दीन दयाल उपाध्याय के विचार आज भी प्रासंगिक : प्रो. दहिया

रोहतक, विज्ञप्ति : महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के पंडित दीन दयाल उपाध्याय सेंटर आफ एक्सीलेंस फार रूरल डेवलपमेंट की ओर से पंडित दीन दयाल उपाध्याय के 105वें जन्मदिवस पर पंडित दीन दयाल उपाध्याय एंड रेलेवेंस आफ हिज आइडिया इन द कंटेम्परेरी व‌र्ल्ड विषय पर राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया है।

डीन, एकेडमिक अफेयर्स प्रो. नवरतन शर्मा और कुलसचिव प्रो. गुलशन लाल तनेजा ने बतौर विशिष्ट अतिथि वेबिनार में शिरकत की।

पंडित दीन दयाल उपाध्याय सेंटर आफ एक्सीलेंस फार रूरल डेवलपमेंट के निदेशक प्रो. सेवा सिंह दहिया ने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय के विचार, देश की चीजें अपनाने का स्वदेशी माडल आज भी प्रासंगिक है। शिक्षाविद डा. सीताराम व्यास ने पंडित दीन दयाल के जीवन दर्शन को रेखांकित किया। इस मौके पर कुरुक्षेत्र विवि से सेवानिवृत प्रोफेसर डा. हिम्मत सिन्हा, डा. राजेश कुंडू, डा. जगबीर नरवाल, डा. सुमनलता आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी