बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के दावे हो रहे खोखले : रेणु डाबला

भाजपा ने इतिहास रचा है कि उनके कार्यकाल में छेड़छाड़, अपहरण जैसी घृणित घटनाएं लगातार घटित हो रही है। इन सबका बदला महिलाएं आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में वोट की चोट से लेगी। यह बात जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस रेणु डाबला ने हनुमान कालोनी में आयोजित कार्यक्रम में कही। उन्होंने

By JagranEdited By: Publish:Mon, 31 Dec 2018 05:32 PM (IST) Updated:Mon, 31 Dec 2018 05:32 PM (IST)
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के दावे हो रहे खोखले : रेणु डाबला
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के दावे हो रहे खोखले : रेणु डाबला

जागरण संवाददाता, रोहतक :

भाजपा के कार्यकाल में लगातार आपराधिक घटनाएं घट रही है। इन सबका बदला महिलाएं आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में वोट की चोट से लेगी। यह बात जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस रेणु डाबला ने हनुमान कालोनी में आयोजित कार्यक्रम में कही।

उन्होंने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार महिलाओं की भावना के साथ खिलवाड़ कर रही है। महिला पुलिस भर्ती की आड़ में महिलाओं के चे¨कग के नाम पर मंगलसूत्र, कान की बालियां, हाथों की चूडियां तक निकलवाना बेहद ही शर्मनाक है। जब भी हरियाणा सरकार कोई भी लिखित परीक्षा या साक्षात्कार करवाती है, तो महिलाओं को हर बार अपमान का घूंट पीना पड़ता है। महिलाओं को परीक्षा के दौरान काले रंग की चुन्नी और कोई भी काला कपड़ा पहने पर रोक लगा दी जाती है, क्या यह महिलाओं की भावना के साथ खिलवाड़ नहीं है। ऐसे व्यवहार का महिला कांग्रेस पुरजोर विरोध करती है। उन्होंने कहा कि आज भारत की आधी आबादी महिलाएं यह सोचने को मजबूर है कि बेटियों को आगे बढ़ाने, शिक्षित करने एवं बेटी बचाओ के नारे लगाने वाली भाजपा सरकार का दोहरा चरित्र महिला पुलिस भर्ती में उजागर हो गया है। इस दौरान सुरेश देवी, मोनिका ¨सह, गीता भारती, सूरज कौर, ममता स्वामी, शंकुतला ढुल, सावित्री धनखड़, अनिता भाटिया, भगवानी सहरावत, धनपति हुड्डा, रोशन देवी, ओमी हुड्डा और क्रांति मलिक मौजूद रही।

chat bot
आपका साथी