तीन राज्यों में भाजपा की हार एंटी इनकम्बेंसी व परिवर्तन का परिणाम : बराला

जागरण संवाददाता, रोहतक : भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि मध्यप्रदेश और छत्तीसग

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Dec 2018 07:00 PM (IST) Updated:Tue, 11 Dec 2018 07:00 PM (IST)
तीन राज्यों में भाजपा की हार एंटी इनकम्बेंसी व परिवर्तन का परिणाम : बराला
तीन राज्यों में भाजपा की हार एंटी इनकम्बेंसी व परिवर्तन का परिणाम : बराला

जागरण संवाददाता, रोहतक : भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा 15 साल से सत्तासीन थी, जिसके कारण एंटी इनकम्बेंसी हार का कारण बनी। राजस्थान की जनता का मूड सबको पता है, वहां की जनता हर चुनाव में परिवर्तन चाहती है। इसे भाजपा की हार नहीं कहा जा सकता है। 2019 में भाजपा फिर से चुनाव में शिखर पर जाएगी। वह मंगलवार को भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

हरियाणा का चुनाव अलग रहता है। यहां भाजपा सरकार ने चार साल में जनता को उनके अधिकार दिलाने का काम किया है। पूर्व की सरकारों में जनता के अधिकारियों के फैसले मुख्यमंत्री व मंत्रियों की कोठियों पर बनते थे। लेकिन भाजपा सरकार ने जनता की चौखट तक उनके अधिकारियों को पहुंचाने का काम किया है। पात्र युवाओं को रोजगार मिलने लगा। सरकारी दफ्तरों में बिना रिश्वत के काम होने लगे। आम जनता के अधिकारियों पर डाका डाला जाता था, जिस पर भाजपा सरकार ने रोक लगाने का कार्य किया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र ¨सह हुड्डा कहते हैं कि प्रदेश में चार साल में एक भी बिजली का प्लांट नहीं लगाया। लेकिन बिना कोई नया प्लांट लगाए भी भाजपा सरकार ने 2850 गांवों में 24 घंटे बिजली दी और बिजली के दाम लगभग आधे कर दिए गए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के चार साल की उपलब्धियों पर ही पांच नगर निगम चुनाव में जनता मुहर लगाकर प्रत्याशियों का जिताने का काम करेगी। इस अवसर पर उनके साथ प्रदेश महामंत्री संजय जोशी, अर¨वद यादव, शमशेर खरकड़ा सहित अन्य नेता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी