प्रधान पद के लिए पहले तीन दिन दावेदार मैदान में, तीनों ही रह चुके हैं महासचिव

जागरण संवाददाता रोहतक जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल किए

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 11:55 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 11:55 PM (IST)
प्रधान पद के लिए पहले तीन दिन दावेदार मैदान में, तीनों ही रह चुके हैं महासचिव
प्रधान पद के लिए पहले तीन दिन दावेदार मैदान में, तीनों ही रह चुके हैं महासचिव

जागरण संवाददाता, रोहतक : जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल किए गए। पहले दिन प्रधान पद के तीन दावेदारों समेत कुल नौ नामांकन पत्र भरे गए। वर्तमान प्रधान प्रमोद दलाल गुट ने प्रधान पद के दावेदार संजीव बतरा को अपना समर्थन दे दिया है। जबकि अभी तक पूर्व प्रधान लोकेंद्र फौगाट जोजो गुट की तरफ से पत्ते नहीं खोले गए हैं। मंगलवार को भी नामांकन पत्र भरे जाएंगे। संभावना है कि नामांकन के आखिरी दिन लोकेंद्र फौगाट गुट से भी किसी को उतारा जा सकता है।

एआरओ नसीब पंघाल ने बताया कि सुबह 10 बजे नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई, जो शाम चार बजे तक चली। प्रधान पद के लिए संजीव बतरा, पुनीत पुनिया और सुमित बुधवार ने नामांकन पत्र दाखिल किए। महासचिव पद के लिए दीपक हुड्डा एक बार फिर से मैदान में आए हैं। इसके अलावा रिकू भटनागर और राजकरण पंघाल ने भी महासचिव पद पर नामांकन पत्र भरा है। उप प्रधान पद पर धर्मबीर कलसन, सहसचिव पद पर सविता और लाइब्रेरी इंचार्ज पद के लिए सतीश कालिया मैदान में आए हैं। आठ दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और उसके बाद शाम चार बजे तक नाम वापसी लिया जा सकता है। 17 दिसंबर को मतदान होना है। मतदान के तुरंत बाद मतगणना कर परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।

प्रधान प्रमोद दलाल ने दिया संजीव बतरा को समर्थन

प्रधान पद के लिए दावेदारी करने वाले संजीव बतरा, सुमित बुधवार और पुनीत पुनिया मैदान में आए हैं। खास बात यह है कि प्रधान पद के तीनों ही दावेदार पहले महासचिव के पद पर रह चुके हैं। हालांकि संजीव बतरा प्रधान पद के लिए पहले भी चुनाव लड़ चुके हैं। वर्तमान प्रधान प्रमोद दलाल ने बताया कि उनके गुट की तरफ से संजीव बतरा को मैदान में उतारा गया है। पूरे गुट की तरफ से उन्हें समर्थन दे दिया गया है। पिछले चुनाव में 540 वोट से जीते थे दीपक हुड्डा

महासचिव पद के लिए दीपक हुड्डा ने फिर से नामांकन पत्र दाखिल किया है। वह फिलहाल में भी महासचिव के पद पर है। जिसमें उन्होंने 540 मतों से जीत हासिल की थी। उनके सामने इस बार रिकू भटनागर और राजकरण पंघाल चुनावी ताल ठोक रहे हैं।

chat bot
आपका साथी