देश में कोरोना महामारी के नियंत्रण में आयुर्वेद का योगदान अहम

नीमा के जिला प्रधान डा. डीएस मोर ने कहा कि कोविड-19 महामारी के नियंत्रण में भारतीय चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद का अहम स्थान रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 07:21 AM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 07:21 AM (IST)
देश में कोरोना महामारी के नियंत्रण में आयुर्वेद का योगदान अहम
देश में कोरोना महामारी के नियंत्रण में आयुर्वेद का योगदान अहम

रोहतक : नेशनल इंडीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) के जिला प्रधान डा. डीएस मोर ने कहा कि कोविड-19 महामारी के नियंत्रण में भारतीय चिकित्सा पद्धति, आयुर्वेद का अहम स्थान रहा है। जनमानस व सरकार ने भी आयुर्वेद के योगदान को सराहा है। आयुष मंत्रालय ने भी आहार विहार ओर आयुष काढ़ा के सेवन पर बल दिया। जिससे कोरोना संक्रमितों को लाभ मिला है। आयुर्वेद के सिद्धांतों को अपनाकर रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाई जा सकती है। कुछ लोग अज्ञानवश आयुर्वेद से विद्धेश की भावना रखते हैं। आयुर्वेद एक संपूर्ण चिकित्सा पद्धति है जोकि वैज्ञानिक एवं प्रमाणित है।

chat bot
आपका साथी