रोहतक में ऑटो चालकों की मनमानी, वसूल रहे अलग-अलग किराया

जागरण संवाददाता, रोहतक : यदि आप रात के समय ऑटो में सफर कर रहे हैं तो पहले चालक स

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Oct 2018 01:48 AM (IST) Updated:Tue, 02 Oct 2018 01:48 AM (IST)
रोहतक में ऑटो चालकों की मनमानी, वसूल रहे अलग-अलग किराया
रोहतक में ऑटो चालकों की मनमानी, वसूल रहे अलग-अलग किराया

जागरण संवाददाता, रोहतक : यदि आप रात के समय ऑटो में सफर कर रहे हैं तो पहले चालक से किराया पूछ लें। कहीं ऐसा न हो कि गलती से आप महंगे किराए वाले ऑटो में बैठ जाए। शहर में चल रही ऑटो में फिलहाल कुछ ऐसा ही चल रहा है। दो यूनियन और दोनों के नियम अलग-अलग हैं। रात के समय एक यूनियन से रजिस्टर्ड ऑटो दोगुना किराया वसूलते हैं जबकि दूसरी यूनियन वाले ऑटो पांच रुपये महंगा किराया लेते हैं।

दरअसल, शहर में ऑटो चालकों की हरियाणा प्रदेश ऑटो रिक्शा कल्याण संघ और न्यू रोहतक ऑटो रिक्शा कल्याण समिति है। दोनों ही यूनियन के अंतर्गत करीब 12 हजार ऑटो संचालित है। पिछले दिनों ऑटो के किराए को लेकर भी विवाद की स्थिति हुई थी, जिसके बाद तय किया गया था कि ऑटो का निर्धारित किराया 15 रुपये कर दिया जाए। इसके पीछे तर्क दिया था कि डीजल के दाम आए दिन बढ़ रहे हैं। दाम घटने के बाद किराया कम कर दिया जाएगा। फिलहाल स्थिति यह है कि इन दोनों यूनियन ने रात के समय अलग-अलग किराया रखा है। हैरानी की बात यह है कि रात दस बजे के बाद हरियाणा प्रदेश ऑटो रिक्शा कल्याण संघ से रजिस्टर्ड ऑटो 15 की बजाय दोगुना किराया 30 रुपये वसूलते हैं, जबकि न्यू रोहतक ऑटो रिक्शा कल्याण समिति से रजिस्टर्ड ऑटो 15 की बजाय 20 रुपये किराया लेते हैं। शहर एक, ऑटो एक, लेकिन किराया अलग-अलग होने के कारण रात के समय कई बार यात्रियों के साथ विवाद भी हो चुके हैं। शहर में दौड़ रहे चार हजार अवैध ऑटो

शहर में चलने वाले ऑटो की संख्या करीब 12 हजार हैं, जिसमें से मात्र करीब आठ हजार ऑटो ही रजिस्टर्ड है। बाकी ऑटो बाहरी जिलों से आकर यहां पर चल रहे हैं। अधिकतर ऑटो तो ऐसे भी जिनके पास दस्तावेज भी नहीं है। पिछले दिनों पुलिस की तरफ से इन ऑटो को चिन्हित कर स्टिकर भी लगाए गए थे। लेकिन चिन्हित होने के बाद भी अवैध ऑटो पर लगाम नहीं लगी हैं। सात बजे के बाद भी बदल जाता है किराया कुछ ऑटो चालक अंधेरा होते ही किराया भी बदल लेते थे। यूनियन के नियमानुसार, दस बजे के बाद अधिक किराया लिया जा सकता हैं, लेकिन अधिकांश ऑटो सात बजे के बाद ही पांच से दस रुपये किराया बढ़ा देते हैं। इसके पीछे यूनियन के नए नियमों का तर्क दिया जाता है। यह बोले पदाधिकारी

दिन के समय 15 रुपये किराया निर्धारित है। जबकि रात दस से सुबह पांच बजे तक दोगुना किराया किया गया है। यदि कोई ऑटो चालक दस बजे से पहले किराया बढ़ाकर लेता है तो वह गलत है। इसके लिए फ्लाइंग टीम बनाकर चे¨कग की जाएगी।

- तस्वीर टांक, प्रदेशाध्यक्ष हरियाणा प्रदेश ऑटो रिक्शा कल्याण संघ

हमारी यूनियन ने 15 रुपये किराया तय कर रखा है। रात दस बजे के बाद किराया 20 रुपये लिया जाता है। यूनियन से रजिस्ट्रड ऑटो चालक कोई भी दोगुना किराया नहीं लेता।

- राजेंद्र दहिया, प्रधान न्यू रोहतक ऑटो रिक्शा कल्याण समिति

chat bot
आपका साथी