किसानों को मिले अपनी फसल का रेट तय करने का अधिकार : अनिल नांदल

किसानों को फसल का रेट तय करने का अधिकार मिलना चाहिए। यह मांग भारतीय किसान यूनियन (अ) के प्रदेश अध्यक्ष अनिल नांदल उर्फ बल्लू प्रधान ने जारी बयान में की।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 Jul 2020 08:11 AM (IST) Updated:Mon, 13 Jul 2020 08:11 AM (IST)
किसानों को मिले अपनी फसल का रेट तय करने का अधिकार : अनिल नांदल
किसानों को मिले अपनी फसल का रेट तय करने का अधिकार : अनिल नांदल

जासं, रोहतक : किसानों को अपनी फसल का रेट तय करने का अधिकार मिलना चाहिए। यह मांग रविवार को भारतीय किसान यूनियन (अ) के प्रदेश अध्यक्ष अनिल नांदल उर्फ बल्लू प्रधान ने जारी बयान में की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का किसानों की आय बढ़ाने का जो अध्यादेश है उसमें कई खामियां हैं। सरकार को फसल की लागत के मूल्य से डेढ़ गुना अधिक रेट में फसलें खरीदने की दिशा में काम करना चाहिए। तभी किसान वर्ग को राहत मिल पाएगी। बल्लू प्रधान ने कहा कि आज किसानों की दशा बहुत खराब हो चुकी है। फसलों का सही दाम ही किसानों का वजूद बचा सकता है।

chat bot
आपका साथी