ससुरालियों पर लगाया बंधक बनाकर मारपीट का आरोप, जहर पिलाने का प्रयास

सुनारिया गांव में महिला ने ससुरालियों पर बंधक बनाकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि उसे दो दिन तक कमरे में बंद कर रखा गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 09:38 AM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 09:38 AM (IST)
ससुरालियों पर लगाया बंधक बनाकर मारपीट का आरोप, जहर पिलाने का प्रयास
ससुरालियों पर लगाया बंधक बनाकर मारपीट का आरोप, जहर पिलाने का प्रयास

जागरण संवाददाता, रोहतक : सुनारिया गांव में महिला ने ससुरालियों पर बंधक बनाकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि उसे दो दिन तक कमरे में बंद कर रखा गया। पीड़िता ने वहां से भागकर जान बचाई। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चरखी दादरी जिले के किसकंधा गांव की सुलेखा की शादी वर्ष 2015 में सुनारिया गांव के युवक से हुई थी। पीड़िता का आरोप है कि 27 अक्टूबर की रात ससुरालियों ने बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की और धारदार हथियार से भी चोट मारकर घायल कर दिया। ससुरालियों ने उसे जहरीला पदार्थ खिलाने का भी प्रयास किया। फिर उसे कमरे में बंधक बनाकर रखा गया। रात के समय वह किसी तरह वहां से निकलकर भागी और आसपास के लोगों की मदद से मायके पक्ष को मामले की जानकारी दी। पता चलने पर मायके पक्ष के लोग वहां पहुंचे और महिला को घायल अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

शिवाजी कालोनी थाना पुलिस भी पहुंची। थाना प्रभारी बलवंत सिंह का कहना है कि महिला ने अपने ससुरालियों पर मारपीट का आरोप लगाया है, जिसका उपचार चल रहा है। महिला अपने मायके के थाना क्षेत्र में कार्रवाई कराना चाहती है। फिलहाल पुलिस अपने स्तर पर जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी