हुड्डा सरकार में भूमाफिया तो भाजपा-जजपा में तैयार हुए नशा तस्कर : अभय चौटाला

इनेलो प्रधान महासचिव व ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला ने कहा कि पूर्व की भूपेंद्र सिंह हुड्डा सरकार में भू-माफिया पनपे थे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 09:57 AM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 09:57 AM (IST)
हुड्डा सरकार में भूमाफिया तो भाजपा-जजपा में तैयार हुए नशा तस्कर : अभय चौटाला
हुड्डा सरकार में भूमाफिया तो भाजपा-जजपा में तैयार हुए नशा तस्कर : अभय चौटाला

जागरण संवाददाता, रोहतक : इनेलो प्रधान महासचिव व ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला ने कहा कि पूर्व की भूपेंद्र सिंह हुड्डा सरकार में भू-माफिया पनपे थे, लेकिन वर्तमान भाजपा-जजपा सरकार में नशा तस्कर तैयार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता को दोनों की सरकारों ने बर्बाद करने का काम किया है। वे शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

अभय चौटाला ने कहा कि कांग्रेस सरकार में जहां 72 हजार एकड़ जमीन का सीएलयू के नाम पर घोटाला किया गया, वहीं वर्तमान सरकार में लॉकडाउन की आड़ में नशे का व्यापार धड़ल्ले से चल रहा है। उन्होंने जजपा-भाजपा गठबंधन पर एसआइटी की बजाय एसईटी नियुक्त करने पर चुटकी ली और कहा कि सरकार में बैठे लोग शराब माफिया को दबाने में लगे हुए हैं। उन्होंने जहां वृद्धावस्था पेंशन 5100 रुपये देने के अलावा युवाओं को 75 फीसद रोजगार में भागीदारी की बात कही थी। आज वो लोगों के बीच में आने से कतरा रहे हैं। यहां तक कि बड़े-बड़े पदाधिकारियों का भी फोन से संपर्क नहीं हो पाता। जो लोग इंडियन नेशनल लोकदल छोड़कर अन्य दलों में गए थे वे अब पछता रहे हैं। उन्होंने कहा कि बरौदा उपचुनाव में अप्रत्याशित व चौंकाने वाले परिणाम आएंगे।

भगत सिंह छात्र मोर्चा अध्यक्ष, सुधीर साहरण, पवन सांगवान, शुभम जैन, अंकित नरवाल, धर्मसिंह पांचाल, मेहर सिंह बल्हारा, श्रीमती शकुंतला देवी, बबली, रोहतास, श्रीदेव आदि मुख्य रूप से दूसरी पार्टियों को छोड़कर इनेलो में शामिल हुए।

यह रहे मौजूद

इस अवसर पर पार्टी प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी, इनेलो प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश भारती, नरेंद्र प्रजापति, जिलाध्यक्ष डा. नफे सिंह लाहली, पूर्व सांसद कैप्टन इंद्र सिंह, पूर्व विधायक बलवंत मायना, एडवोकेट कृष्ण कौशिक, श्वेता राठी एडवोकेट, सुनीता नांदल, ताजबीर शिमली, अरविद गोस्वामी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी