57 वर्षीय महिला की संक्रमण से मौत, 54 कोरोना की चपेट में, 65 हुए स्वस्थ

कोरोना से एक और मौत हो गई। बड़ा बाजार निवासी 57 वर्षीय महिला की संक्रमण से मौत की पुष्टि हुई है। कुल 13170 संक्रमित हो चुके हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 08:43 AM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 08:43 AM (IST)
57 वर्षीय महिला की संक्रमण से मौत, 54 कोरोना की चपेट में, 65 हुए स्वस्थ
57 वर्षीय महिला की संक्रमण से मौत, 54 कोरोना की चपेट में, 65 हुए स्वस्थ

जागरण संवाददाता, रोहतक : कोरोना से एक और मौत हो गई। बड़ा बाजार निवासी 57 वर्षीय महिला की संक्रमण से मौत की पुष्टि हुई है। कुल 13170 संक्रमित हो चुके हैं। रविवार को 54 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 12476 लोगों ने अभी तक कोरोना को मात दी है। 65 और संक्रमित कोरोना से स्वस्थ हुए। जिले में फिलहाल 528 कोरोना के एक्टिव केस हैं। इनमें 22 अस्पताल में भर्ती है, 506 को घरों में आइसोलेट किया गया है।

रविवार को नौ स्टूडेंट्स को संक्रमण की पुष्टि हुई, 846 आशंकितों का कोरोना सैंपल लिया गया। अभी तक 320874 सैंपल लिए गए हैं। इनमें 306858 की रिपोर्ट नेगेटिव रही है। 166 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण से हुई है। रिकवरी रेट घटकर 94.73 फीसद पर आ गई है। वहीं, पाजिटिविटी रेट 4.11 फीसद बनी हुई है। यहां मिले संक्रमित :::

सैनिक कालोनी में 60 वर्षीय महिला, शास्त्री कालोनी में 32 वर्षीय बिजनेसमैन, मेडिकल मोड पर 35 वर्षीय पीजीआइ स्टाफ, कलानौर में 45 वर्षीय बिजनेसमैन, चांदी में 25 वर्षीय युवक, बहुअकबरपुर में 19 वर्षीय छात्र, सेक्टर-1 में 61 वर्षीय पुरुष, 59 वर्षीय महिला, नया पड़ाव में 32 वर्षीय पुरुष, चमारिया में 24 वर्षीय छात्र, भालौठ में 25 वर्षीय छात्र, एमडीयू कैंपस में 38 वर्षीय पुरुष, 53 वर्षीय पुरुष, प्रधाना मुहल्ला में 19 वर्षीय छात्रा, झंग कालोनी में 53 वर्षीय बिजनेसमैन, 50 वर्षीय गृहिणी, देव कलोनी में 25 वर्षीय युवक, 26 वर्षीय गृहिणी, सेक्टर-2 में 13 वर्षीय छात्रा, आजादगढ़ में 25 वर्षीय छात्र पाड़ा मुहल्ला में 62 वर्षीय पुरुष, 10 वर्षीय छात्र, आनंदपुर में 36 वर्षीय महिला, आदर्श नगर में 33 वर्षीय पीजीआइ स्टाफ, किलोई में 31 वर्षीय गृहिणी, डोभ में 58 वर्षीय पुरुष, सांघी में 23 वर्षीय छात्र, वसंत विहार में 38 वर्षीय टीचर, झज्जर चुंगी पर 60 वर्षीय महिला, एकता कालोनी में 42 वर्षीय पुरुष, जनता कालोनी में 32 वर्षीय युवक, लक्ष्मी विहार में 46 वर्षीय बिजनेसमैन, ऑफिसर कालोनी में 30 वर्षीय युवक, मेडिकल कैंपस में 67 वर्षीय पुरुष, 65 वर्षीय महिला, श्याम कालोनी में 32 वर्षीय ड्राइवर, जेपी कालोनी में 34 वर्षीय युवक, वसंत विहार में 30 वर्षीय गृहिणी, सुखपुरा चौक पर 40 वर्षीय ड्राइवर, रामगोपाल कालोनी में 44 वर्षीय व्यक्ति, तिलक नगर में 42 वर्षीय महिला, आनंदपुरा में 54 वर्षीय व्यक्ति, दीप कालोनी में 16 वर्षीय छात्र, सेक्टर-36 में 13 वर्षीय छात्रा, 45 वर्षीय टीचर, 41 वर्षीय टीचर, गोहाना अड्डा पर 32 वर्षीय गृहिणी, विजय नगर में 62 वर्षीय पुरुश, हनुमान कालोनी में 33 वर्षीय चिकित्सक, आठ वर्षीय छात्र, 30 वर्षीय गृहिणी, 57 वर्षीय महिला।

chat bot
आपका साथी