रोहतक में 22 एमएम बारिश, दो दिन और बारिश के आसार

जागरण संवाददाता रोहतक वीरवार को दूसरे दिन भी मौसम में बदलाव हुआ और दोपहर बाद जम

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 07:01 AM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 07:01 AM (IST)
रोहतक में 22 एमएम बारिश, दो दिन और बारिश के आसार
रोहतक में 22 एमएम बारिश, दो दिन और बारिश के आसार

जागरण संवाददाता, रोहतक :

वीरवार को दूसरे दिन भी मौसम में बदलाव हुआ और दोपहर बाद जमकर बारिश हुई। रोहतक शहर में 22 एमएम बारिश दर्ज की गई है। वहीं, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले दो दिन और बारिश के आसार बने हुए हैं। ऐसे में शुक्रवार को फिर से मौसम में बदलाव हो सकता है और बारिश की भी संभावना व्यक्त की गई है। किसानों के लिए यह बारिश फायदेमंद मानी जा रही है। किसानों का कहना है कि बारिश से उनकी धान व अन्य खरीफ फसलों को पानी मिल रहा है। हालांकि बारिश के चलते कुछ स्थानों पर जल जमाव होने से लोगों की परेशानियां भी बढ़ रही है।

दो दिनों में दो बार बारिश होने से रोहतक के तापमान में भी मामूली गिरावट हो चली है। वीरवार को रोहतक का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। दो दिन पहले रोहतक का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस था जबकि न्यूनतम तापमान भी 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। लेकिन बारिश के बाद अधिकतम तापमान में तीन डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।

वीरवार सुबह से ही बादल छाए रहे लेकिन दोपहर के समय उमस बढ़ने लगी। जबकि दोपहर बाद अचानक मौसम में बदलाव होने लगा और घटाएं छा गई। कुछ समय बाद की गर्जना के साथ बारिश शुरू हो गई। रुक रुक कर शाम तक बारिश होती रही। वहीं, देर रात को भी बारिश होने के कयास लगाए जा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी