कन्या जन्म पर कुआं पूजन कर दिया संदेश

शहर की गुलाबी बाग कॉलोनी में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश देते हुए कन्या जन्म पर कुआं पूजन का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 08 Dec 2019 10:04 PM (IST) Updated:Sun, 08 Dec 2019 10:04 PM (IST)
कन्या जन्म पर कुआं पूजन कर दिया संदेश
कन्या जन्म पर कुआं पूजन कर दिया संदेश

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी: शहर की गुलाबी बाग कॉलोनी में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश देते हुए कन्या जन्म पर कुआं पूजन का आयोजन किया गया।

नवजात कन्या देविशा के पिता मनोज कुमार ने बताया कि बेटी के जन्म से परिवार में खुशी का माहौल है। बेटी के जन्म पर परिवार के सदस्यों ने ही कुआं पूजन की इच्छा जताई थी इसलिए सभी रस्में निभाते हुए बेटी का कुआं पूजन किया गया। मां वर्षा यादव ने कहा कि समाज को रूढि़वादी सोच को पीछे छोड़ते हुए आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करने चाहिए। उन्होंने कहा कि बेटियां दो घरों की शान होती हैं इसलिए बेटियों को अच्छे संस्कार व शिक्षा दें। इस मौके पर जयप्रकाश यादव, कमलेश देवी, रामफल यादव, अशोक कुमार सहित अन्य गणमान्य लोगों ने नवजात कन्या को आशीर्वाद दिया।

chat bot
आपका साथी