अलग-अलग जगहों से दो महिला लापता

जिला के एक गांव से अस्पताल में ड्यूटी पर गई एक महिला लापता हो गई। दूसरी ओर शहर के एक मोहल्ला से भी एक महिला अपने घर से बिना कुछ बताए चली गई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 25 Dec 2019 05:25 PM (IST) Updated:Wed, 25 Dec 2019 05:25 PM (IST)
अलग-अलग जगहों से दो महिला लापता
अलग-अलग जगहों से दो महिला लापता

जासं, रेवाड़ी: जिला के एक गांव से अस्पताल में ड्यूटी पर गई एक महिला लापता हो गई। दूसरी ओर शहर के एक मोहल्ला से भी एक महिला अपने घर से बिना कुछ बताए चली गई। परिजनों ने सभी संभावित स्थानों पर तलाश करने के बाद पुलिस को शिकायत दी है।

पुलिस को दी शिकायत में खोल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने कहा है कि उसकी 35 वर्षीय पत्नी रेवाड़ी स्थित एक निजी अस्पताल में सफाई का करती थी। 30 अक्टूबर की सुबह वह घर से अस्पताल जाने के लिए निकली थी। परंतु वापस नहीं लौटी। महिला के वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की, परंतु कहीं भी पता नहीं लग पाया। इसके बाद मंगलवार को पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शहर के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने कहा है कि 22 दिसंबर की सुबह करीब पांच बजे उनकी 33 वर्षीय पत्नी अचानक घर से चली गई। महिला अपने साथ तीस हजार रुपये, सोने का मंगलसूत्र व अन्य जेवरात भी ले गई। महिला के वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की, परंतु कहीं भी पता नहीं लग पाया। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी। रामपुरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी