डा. मंगल सेन की जयंती पर किया नमन

भाजपा सेवा प्रकोष्ठ के सेक्टर एक स्थित प्रदेश कार्यालय में डा. मंगल सेन जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश खोला ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की सात साल सात कमाल की पुस्तिकाएं वितरित कीं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 10:44 PM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 10:44 PM (IST)
डा. मंगल सेन की जयंती पर किया नमन
डा. मंगल सेन की जयंती पर किया नमन

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी : भाजपा सेवा प्रकोष्ठ के सेक्टर एक स्थित प्रदेश कार्यालय में डा. मंगल सेन जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश खोला ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की 'सात साल सात कमाल' की पुस्तिकाएं वितरित कीं। उन्होंने कहा कि डा. मंगल सेन ने पूरा जीवन भाजपा संगठन को दिया। उसी त्याग और समर्पण का परिणाम है कि आज प्रदेश में भाजपा की सरकार है। उन्होंने बताया कि सेक्टर एक कार्यालय पर पिछले सात सालों में लगभग 45 हजार परिवार सरकारी योजनाओं का लाभ ले चुके हैं और आगे भी काम निरंतर जारी है। कार्यक्रम में विवेक यादव, एडवोकेट, सुमन चौहान, कृपा जैमिनी, नरेश कुमार, राजकुमार, वीर सिंह, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।

धारूहेड़ा में डा. मंगल सेन की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान नगर पार्षद राहुल जोशी ने लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की पुस्तिकाएं वितरित कीं। उन्होंने लोगों को केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर अशोक जोशी, पूर्व पार्षद किशोरी लाल, धर्मेश गुप्ता, वीरेंद्र, भगत सिंह, संजय, प्रेमपाल, रामरती, सरला आदि मौजूद रहे। सरकारी योजनाओं के प्रति किया जागरूक

शहर के कुतुबपुर मोहल्ला में डा. मंगल सेन की जयंती मनाई गई। आयोजित कार्यक्रम के तहत लोगों को सरकार की सात कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए थैला वितरित किया गया। इस मौके पर नितिन गुप्ता, पंडित किशन चंद, शीला गुप्ता, बिदू गुप्ता, सरोज, अनिल गुप्ता, मुकेश, मुकेश भार्गव, महेंद्र प्रजापति, धर्मेंद्र, रमेश चंद आदि मौजूद रहे। जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी

प्रदेश सरकार के सात साल पूर्ण होने तथा पार्टी के संस्थापक डा. मंगलसेन की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके तहत भाजपा प्रदेश सह प्रवक्ता वंदना पोपली ने माडल टाउन स्थित बीपीएल परिवारों से अपनी टीम के साथ मुलाकात की। उन्होंने सभी परिवारों से मिलकर उन्हें राम-राम कहा तथा उनको सरकार की ओर से चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर रेवाड़ी मंडल प्रभारी दीपा भारद्वाज, नीरू भारद्वाज मौजूद रही।

chat bot
आपका साथी