दिल्ली में सम्मानित हुए रेवाड़ी के श्री भगवान

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लूखी के अंग्रेजी प्रवक्ता श्रीभगवान बव्वा को शिक्षा के क्षेत्र में किए उल्लेखनीय कार्यों के लिए दिल्ली में सम्मान मिला। दिल्ली के प्रेस क्लब में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें इंडियाज ग्रेट लीडर अवार्ड से सम्मानित किया गया। नेशनल ह्युमन वेलफेयर काउंसिल व समाज सेवा चेरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित समारोह में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, संस्थान की संस्थापक अध्यक्षक गुंजन मेहता सहित अन्य गणमान्य अतिथियों के हाथों सम्मान प्राप्त कर लौटने पर उन्हें अनेक शिक्षाविदों ने बधाई दी है। समारोह में विभिन्न राज्यों से आए दर्जनों शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र व सामाजिक कार्यों में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Oct 2018 09:22 PM (IST) Updated:Sun, 21 Oct 2018 09:22 PM (IST)
दिल्ली में सम्मानित हुए रेवाड़ी के श्री भगवान
दिल्ली में सम्मानित हुए रेवाड़ी के श्री भगवान

संवाद सहयोगी, कोसली:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लूखी के अंग्रेजी प्रवक्ता श्रीभगवान बव्वा को शिक्षा के क्षेत्र में किए उल्लेखनीय कार्यों के लिए दिल्ली में सम्मान मिला। दिल्ली के प्रेस क्लब में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें इंडियाज ग्रेट लीडर अवार्ड से सम्मानित किया गया। नेशनल ह्यूमन वेलफेयर काउंसिल व समाज सेवा चेरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित समारोह में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, संस्थान की संस्थापक अध्यक्षक गुंजन मेहता सहित अन्य गणमान्य अतिथियों के हाथों सम्मान प्राप्त कर लौटने पर उन्हें अनेक शिक्षाविदों ने बधाई दी है। समारोह में विभिन्न राज्यों से आए दर्जनों शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र व सामाजिक कार्यों में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया। राष्ट्रीय स्तर के समारोह में सम्मान प्राप्त कर लौटे श्रीभगवान बव्वा को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लूखी के प्राचार्य कंवर ¨सह यादव, खंड शिक्षा अधिकारी जवान ¨सह मेहरा, हसला जिला प्रधान हरीश कुमार, नाहड़ प्रधान र¨वद्र भाकली सहित अनेक शिक्षाविदों ने बधाई दी है।

प्रवक्ता श्रीभगवान कई वर्षो से शिक्षण कार्यो के साथ समाज को जागरूक करते हुए प्रतिभाओं को निखार रहे हैं। वे आधुनिक व तकनीकों का सदुपयोग करते हुए जागरुकता फैला रहे हैं। वे स्कूली बच्चों को अंग्रेजी विषय की पढ़ाई को सरल तरीकों से कराने के साथ विद्यार्थियों को व्यक्तित्व विकास, सामाजिक, सांस्कृतिक, खेलकूद व रचनात्मक गतिविधियों में भागीदारी करवाकर उन्हें सभ्य नागरिक बनाने का प्रयास कर रहे हैं। मास्टर ट्रेनर के रूप में शिक्षकों को प्रशिक्षण देकर उनका शिक्षण कौशल निखारने में सहायक साबित हुए है। खंड संसाधन समन्वयक, मुख्य प्रशिक्षक, मास्टर ट्रेनर, एमआईएस एमटी के रूप में प्रभार संभाल चुके हैं। स्कूल में विभिन्न तरह की शिक्षण गतिविधियों के साथ-साथ वे निरंतर विद्यार्थियों को सामाजिक, सांस्कृतिक व रचनात्मक गतिविधियों में उनकी प्रतिभागिता करवाकर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रहे है। इसके अलावा उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में कार्यों के लिए संस्थाओं की ओर से सम्मान किया जा चुका है।

chat bot
आपका साथी