बच्चों को सिखाए आत्मरक्षा के गुर

संस धारूहेड़ा यहां के नंदरामपुर बास रोड स्थित शशिबाला स्कूल में बच्चों के लिए आत्मरक्षा

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Jan 2021 05:31 PM (IST) Updated:Tue, 19 Jan 2021 05:31 PM (IST)
बच्चों को सिखाए आत्मरक्षा के गुर
बच्चों को सिखाए आत्मरक्षा के गुर

संस, धारूहेड़ा:

यहां के नंदरामपुर बास रोड स्थित शशिबाला स्कूल में बच्चों के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान स्टाफ व बच्चों ने आत्मरक्षा के गुर सीखे। स्कूल की प्रधानाचार्य शशि यादव ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि छात्राओं के लिए आत्मरक्षा के गुर सीखना जरूरी है। प्रशिक्षक देव, हिमांशु, यश सैनी ने बच्चों को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। इस दौरान पार्षद मनीषा सैनी ने छात्राओं को इस प्रकार के शिविरों का लाभ उठाने की अपील की। इस मौके पर कविता, मंजू, कांता, सोनिया, मुकेश, सीमा आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी