खराब हुई फसलों की गिरदावरी कराए सरकार: योगेंद्र

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी: स्वराज इंडिया पार्टी ने सरकार से अधिकारियों व बीमा कंपनियों को बरसात से फसलों में हुए नुकसान का आंकलन करने के लिए गिरदावरी करने के निर्देश जारी करने की मांग की है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद्र यादव ने कहा कि सरकार को बीमा कंपनियों को निर्देश देना चाहिए कि

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 Sep 2018 06:59 PM (IST) Updated:Mon, 24 Sep 2018 06:59 PM (IST)
खराब हुई फसलों की गिरदावरी कराए सरकार: योगेंद्र
खराब हुई फसलों की गिरदावरी कराए सरकार: योगेंद्र

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी: स्वराज इंडिया पार्टी ने सरकार से अधिकारियों व बीमा कंपनियों को बरसात से फसलों में हुए नुकसान का आंकलन करने के लिए गिरदावरी करने के निर्देश जारी करने की मांग की है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद्र यादव ने कहा कि सरकार को बीमा कंपनियों को निर्देश देना चाहिए कि जिन किसानों की फसल का बीमा हुआ है, उन किसानों से बीमा कंपनियां नुकसान का क्लेम खुद मांगें तथा बीमा के दायरे से बाहर भी की फसलों में हुए नुकसान का मुआवजा भी उसी तर्ज पर देना चाहिए जो बीमा कंपनियों के लिए नियम है। यह भरपाई समय सीमा में होनी चाहिए ताकि किसानों को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि पिछले तीन दिन से राज्य में भारी बरसात हुई है जिसके चलते कपास, धान व बाजरे की फसल को भारी नुकसान हुआ है। बाजरे की फसल कहीं कट चुकी है व खेत में ही रखी थी। कुछ स्थानों पर अभी कटनी बाकी थी। सरकार को समर्थन मूल्य के अनुसार ही फसलों का मुआवजा तय करना चाहिए। स्वराज इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष राजीव गोदारा ने कहा कि कुदरत के प्रकोप से प्रभावित किसान की मदद करना सरकार का दायित्व है।

chat bot
आपका साथी