खेलों इंडिया के लिए जमकर पसीना बहा रहे हाकी खिलाड़ी

अगले साल प्रदेश में प्रस्तावित खेलो इंडिया यूथ गेम्स में दमखम दिखाने के लिए खिलाड़ी मसीना बहा रहे है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 26 Nov 2020 05:57 PM (IST) Updated:Thu, 26 Nov 2020 05:57 PM (IST)
खेलों इंडिया के लिए जमकर पसीना बहा रहे हाकी खिलाड़ी
खेलों इंडिया के लिए जमकर पसीना बहा रहे हाकी खिलाड़ी

ज्ञान प्रसाद, रेवाड़ी अगले साल प्रदेश में प्रस्तावित खेलो इंडिया यूथ गेम्स में दमखम दिखाने के लिए हाकी के खिलाड़ी अपनी तैयारियों में जुटे हुए हैं। कंवाली स्थित हाकी प्रशिक्षण केंद्र में विभिन्न आयु वर्ग में इन दिनों 20 खिलाड़ी हाकी खेलते हुए पसीना बहा रहे हैं। इन खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के दम पर प्रदेश की टीम में चयनित होने की उम्मीद है। कंवाली स्थित हाकी मैदान को भी ग्राम पंचायत के सहयोग से बेहतर बनाया जा रहा है। इनसे है ज्यादा उम्मीद गांव कंवाली निवासी अंकित कुमार के नाम कई उपलब्धियां हैं। इसी वर्ष 20 जनवरी को चेन्नई में संपन्न हुईं दसवीं राष्ट्रीय सीनियर हाकी प्रतियोगिता में प्रदेश की ओर से खेलते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया था। अंकित खेलो इंडिया यूथ गेम्स में चयनित होने के लिए तीन से चार घंटे अभ्यास कर रहे हैं। डहीना निवासी ललित कुमार के पास खेलो इंडिया में खेलने का अनुभव है। इसी वर्ष 10 से 22 जनवरी को असम में आयोजित हुए खेलो इंडिया गेम्स में उन्होंने प्रदेश की टीम की तरफ से हिस्सा लिया था। इसी प्रकार पुलकित शर्मा, गोठड़ा के साहिल भी अपने पिछले खेल अनुभव के आधार पर इस बार भी खेलो इंडिया यूथ गेम में राज्य की टीम में चयनित होने के लिए आश्वस्त हैं। पुलिकत शर्मा ने पिछले साल 11 अक्टूबर को जामिया मीलिया विश्वविद्यालय में आयोजित नोर्थ जोन हाकी प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। वहीं, साहिल भी सीनियर राज्य हाकी प्रतियोगिता व नोर्थ जोन हाकी प्रतियोगिता में राज्य की टीम की ओर से खेल चुके हैं।

----

हाकी प्रशिक्षण केंद्र कंवाली में कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जो भविष्य में खेलो इंडिया तथा राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपना परचम लहरा सकते हैं। हाकी प्रशिक्षण केंद्र में कंवाली के साथ डहीना, खेड़ी रामगढ़, झाड़ौदा, गोठड़ा सहित आधा दर्जन गांवों से प्रशिक्षण प्राप्त करने आते हैं। हर स्तर पर तैयारियां की जा रही है।

- वीरेंद्र सिंह, प्रशिक्षक एवं इंचार्ज, हाकी प्रशिक्षण केंद्र, कंवाली।

chat bot
आपका साथी