खेल मैदान भी होंगे अब अनलाक

जिस प्रकार बाजार और माल में चहल-पहल आरंभ हो गई है उसी प्रकार जल्द ही खेल मैदानों में भी हलचल बढ़ने लगेगी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 05:18 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 05:18 PM (IST)
खेल मैदान भी होंगे अब अनलाक
खेल मैदान भी होंगे अब अनलाक

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी : जिस प्रकार बाजार और माल में चहल-पहल आरंभ हो गई है, उसी प्रकार जल्द ही खेल मैदानों में भी हलचल बढ़ने लगेगी। खिलाड़ी खेल मैदानों में पसीना बहाते नजर आएंगे। करीब पांच माह बाद एक बार फिर खेल परिसरों में रौनक बढ़ेगी। हालांकि, खिलाड़ियों को एहतियात बरत कर ही अभ्यास करना होगा। इसके लिए खेल एवं युवा कार्यक्रम निदेशालय की ओर से स्वीकृति मिल गई है। जहां कोरोना संक्रमण के मामले कम हैं, वहां खेल गतिविधियां आरंभ कराए जाने की अनुमति दी गई है। इसमें कोई खिलाड़ी अस्वस्थ है तो वह मैदान में नहीं आएगा। उसे पूरी तरह फिट होकर ही अभ्यास करने की अनुमति दी जाएगी। टीम खेलों में दस से ज्यादा नहीं होंगे खिलाड़ी अभ्यास करने आने वाले खिलाड़ियों को मास्क पहनकर प्रवेश करना होगा। इसके अलावा हाथों को सैनिटाइज करते रहना होगा। किसी भी सामान को हाथ लगाते हैं तो तुरंत हाथों को सैनिटाइज करना होगा या फिर साबुन से हाथ धोना अनिवार्य होगा। टीम के खेल मसलन फुटबाल, हाकी, बास्केटबाल, वालीबाल आदि खेलों में एक बार में दस से अधिक खिलाड़ी अभ्यास नहीं कर पाएंगे ताकि शारीरिक दूरी का पालन हो सके। इसके अलावा व्यक्तिगत खेलों में भी खिलाड़ी शारीरिक दूरी का पालन करते हुए स्वस्थ होने पर ही खेल अभ्यास कर सकेंगे।

------------

सभी प्रशिक्षकों को सोमवार से पूरी सावधानी बरतते हुए खिलाड़ियों को अभ्यास कराने के निर्देश दिए हैं। टीम वाले खेलों में अलग-अलग समय निर्धारित कर खिलाड़ियों को बुला सकते हैं। दस से अधिक खिलाड़ी एक बार एकत्रित नहीं होने चाहिए। किसी भी प्रकार की अस्वस्थता की शंका होने पर खिलाड़ी को अभ्यास करने नहीं देना है। उन्हें साथियों के साथ बैठने भी नहीं देना है।

- सुदेश कुमार, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी।

chat bot
आपका साथी