दो विद्यार्थियों को भेंट की छात्रवृत्ति राशि

शहीद रामसिंह मेहता राजकीय उच्च विद्यालय मूंदी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 05:32 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 05:32 PM (IST)
दो विद्यार्थियों को भेंट की छात्रवृत्ति राशि
दो विद्यार्थियों को भेंट की छात्रवृत्ति राशि

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी: शहीद रामसिंह मेहता राजकीय उच्च विद्यालय मूंदी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गांव मूंदी के प्रथम स्नातक मुख्य अध्यापक स्व. कलेक्टर सिंह चौहान और उनकी धर्मपत्नी स्व. पदमारानी की पुण्यतिथि पर उनके पुत्र नरेश चौहान एडवोकेट ने उज्ज्वल भविष्य छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ किया।

उन्होंने कक्षा दसवीं से सत्र 2020-21 के प्रथम विद्यार्थियों लक्ष्मी पुत्री विजय सिंह निवासी नांगल तथा नितेश कुमार पुत्र मनोज कुमार निवासी आलियावास को एक हजार रुपये के चेक प्रत्येक विद्यार्थी को भेंट किए। पूर्व चेयरमैन ओमपाल सिंह चौहान ने भविष्य में इस योजना का विस्तार करते हुए अगले साल तक कक्षा छठी तक वितरित करने का भरोसा दिलाया। पूर्व में नेचुरल आक्सीजन प्लांट के रूप में अपनी कृषि योग्य भूमि पर 363 खेजड़ी के पेड़ लगाने की पहल करने वाले एडवोकेट नरेश चौहान ने बताया कि समाज की एकजुटता में बहुत बड़ी ताकत होती है। उसे रचनात्मक कार्यों में संलग्न किया जाए तो देश प्रत्येक क्षेत्र में आशातीत प्रगति कर सकता है। इसी प्रकार रेजांगला शौर्य समिति के बहुमुखी विकास की यात्रा का जिक्र कर विद्यार्थियों को राष्ट्रप्रेम के प्रति जागरूक किया।

उन्होंने मुख्याध्यापक नेमीचंद शांडिल्य के सुझाव और विचार के बाद वरिष्ठ स्तर तक सहयोग करने का आश्वासन दिया। मुख्याध्यापक ने गीता महात्म्य पर प्रकाश डालते हुए एडवोकेट को कर्मयोगी की संज्ञा देते हुए उनके इस कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की। इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापक बाबूलाल शर्मा , मोतीराम शास्त्री ने भी उनके प्रति सद्भाव व्यक्त किए। विद्यालय के सुनील यादव पीजीटी, सोनल भगत पीजीटी, सुशीला कुमारी मौलिक मुख्याध्यापिका, मंजु टीजीटी, भारत भूषण राव तथा एबीआरसी पूजा यादव ने भी कृतज्ञता प्रकट करते हुए उनके इस कदम को विद्यालय विकास में मील का पत्थर बताया। पुण्यात्माओं कलेक्टर सिंह चौहान एवं पद्मारानी को दो मिनट का मौन रखकर सभी विद्यार्थियों सहित विद्यालय परिवार ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

chat bot
आपका साथी