सरल पोर्टल पर सेवाएं देने में जिला प्रदेशभर में प्रथम

उपायुक्त यशेंद्र सिंह ने बताया कि सरल पोर्टल पर 13 लाख 82 हजार 842 आवेदन हुए जिनमें से 13 लाख 68 हजार 173 को सेवाएं दी जा चुकी हैं। उन्होंने बताया कि सेवा के अधिकार के तहत समय सीमा में 12 लाख 24 हजार 899 सेवाएं दी गई हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 06:57 PM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 06:57 PM (IST)
सरल पोर्टल पर सेवाएं देने में जिला प्रदेशभर में प्रथम
सरल पोर्टल पर सेवाएं देने में जिला प्रदेशभर में प्रथम

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी: प्रदेश सरकार की ओर से शुरू किए गए सरल पोर्टल पर विभिन्न विभागों की सेवाएं व योजनाएं एक ही छत के नीचे आनलाइन उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिनका लोगों को पूरा लाभ मिल रहा है।

उपायुक्त यशेंद्र सिंह ने बताया कि रेवाड़ी जिला सेवाएं देने में प्रदेशभर में प्रथम स्थान पर है। उन्होंने अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि सेवाएं व योजनाओं का लाभ देने के लिए इसी प्रकार निरंतर प्रयास जारी रखें।

उपायुक्त यशेंद्र सिंह ने बताया कि सरल पोर्टल पर 13 लाख 82 हजार 842 आवेदन हुए जिनमें से 13 लाख 68 हजार 173 को सेवाएं दी जा चुकी हैं। उन्होंने बताया कि सेवा के अधिकार के तहत समय सीमा में 12 लाख 24 हजार 899 सेवाएं दी गई हैं। डीसी ने बताया कि हमारा स्कोर पूरे प्रदेश में 8.7 है।

उपायुक्त ने बताया कि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा अंत्योदय सरल केंद्रों की स्थापना की गई है। समाज में अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को सभी जन कल्याणकारी योजनाओं की सुविधा का लाभ एक ही छत के नीचे प्रदान करना इसका मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि नागरिकों को सरकार की विभिन्न योजनाओं व सेवाओं का लाभ लेने के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़े, इसके लिए सरकार द्वारा अंत्योदय सरल केंद्रों की स्थापना की गई है। उन्होंने बताया कि जिला सचिवालय परिसर में सरल केंद्र, सेक्टर-1 रेवाड़ी में अंत्योदय केंद्र, तथा बावल व कोसली में एक-एक अंत्योदय सरल केंद्र जिला में स्थापित किए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि वाहन पंजीकरण में सेवा अधिकार अधिनियम के तहत तय समय सीमा में सेवा देने में भी जिला प्रदेशभर में प्रथम स्थान पर है। रेवाड़ी में पिछले नो माह में 10 हजार से अधिक कार, जीप, मोटर साइकिल, स्कूटी, ट्रैक्टर व क्रेन के पंजीकरण हुए हैं।

chat bot
आपका साथी