नवीनीकरण फसल उत्पादन बढ़ाने के बताए उपाय

गांव परखोत्तमपुर स्थित खंड कृषि कार्यालय में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग जाटूसाना की ओर से किसान जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 20 Nov 2021 05:04 PM (IST) Updated:Sat, 20 Nov 2021 05:04 PM (IST)
नवीनीकरण फसल उत्पादन बढ़ाने के बताए उपाय
नवीनीकरण फसल उत्पादन बढ़ाने के बताए उपाय

संवाद सहयोगी, कोसली: गांव परखोत्तमपुर स्थित खंड कृषि कार्यालय में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग जाटूसाना की ओर से किसान जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 250 से अधिक किसानों ने भाग लिया। इसमें विभिन्न कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को कपास और रबी की फसलों में वैज्ञानिकों द्वारा नवीनीकृत फसल उत्पादन और पौध संरक्षण की नई तकनीकों की जानकारी दी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उपमंडल कृषि अधिकारी डा. दीपक यादव ने किसानों से कृषि में होने वाले व्यय को जैविक खेती के माध्यम से कम व्यय करने का आह्वान किया। डा. दीपक यादव ने किसानों को कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की विभिन्न स्कीमों की जानकारी देते हुए आय बढ़ाने के लिए समन्वित खेती से ही कम भूमि में अधिक आय करने के उपाय बताए।

खंड कृषि अधिकारी डा. अनिल यादव ने प्रधानमंत्री फसल बीमा की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि गैर ऋणी किसान स्वेच्छा से ही फसल बीमा करवा सकते हैं। ओलावृष्टि, जल भराव व भूस्खलन से खडी फसल में नुकसान होने पर क्लेम खेत स्तर पर मिलेगा। फसल कटाई के 14 दिन के अंदर फसल में नुकसान होने पर भी क्लेम खेत स्तर पर ही मिलेगा। डा. मनोज वर्मा ने फसलों में मैकेनिकल एवं रासायनिक खरपतवार नियंत्रण तथा जैविक खेती की जानकारी दी। उन्होंने विभाग की वेबसाइट www.ड्डद्दह्मद्बद्धड्डह्म4ड्डठ्ठड्ड.श्रह्मद्द पर पंजीकरण कराने और बायोगैस संयंत्र के उपयोग बताए। कृषि विज्ञान केंद्र रामपुरा के मृदा वैज्ञानिक डा. अनिल एकीकृत पोषण प्रबंधन की जानकारी दी। फसलों के आवश्यक विभिन्न पोषक तत्वों की जानकारी दी। सेवानिवृत्त कृषि वैज्ञानिक डा. जोगेंद्र यादव ने फसल अवशेष प्रबंधन पर प्रकाश डाला। डा. रामपाल ने वर्मी कंपोस्ट एवं बागवानी से अवगत कराए। इस मौके पर विक्की, राकेश, आजाद, सतीश, मनोज, रामनिवास, अभय, बीरेंद्र, अनिता, रामकिशन, दीपक, राजसिंह, राजेश सहित विभिन्न गांवें के किसान उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी