महिला व नाबालिग के साथ दुष्कर्म, मामला दर्ज

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी: जिला में दुष्कर्म की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार को एक महिला ने अपने ही मोहल्ला निवासी एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को दी शिकायत दी है। दूसरी ओर बावल क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपने ही गांव निवासी एक युवक पर उसकी 14 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए महिला थाना पुलिस को शिकायत दी है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Sep 2018 09:44 PM (IST) Updated:Tue, 18 Sep 2018 09:44 PM (IST)
महिला व नाबालिग के साथ दुष्कर्म, मामला दर्ज
महिला व नाबालिग के साथ दुष्कर्म, मामला दर्ज

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी: जिला में दुष्कर्म की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार को एक महिला ने अपने ही मोहल्ला निवासी एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को दी शिकायत दी है। दूसरी ओर बावल क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपने ही गांव निवासी एक युवक पर उसकी 14 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए महिला थाना पुलिस को शिकायत दी है।

एक महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसके पड़ोस में रहने वाले युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बना लिए। कई माह से आरोपित उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। महिला ने शादी के लिए दबाव बनाया तो युवक ने इंकार कर दिया। महिला ने मंगलवार को युवक के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने महिला का मेडिकल कराने के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपित युवक अभी फरार है तथा उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

दूसरी ओर बावल क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने कहा है कि उसकी 14 वर्षीय बेटी रात को घर में सोई थी। तभी गांव निवासी एक युवक घर में घुस गया तथा उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची द्वारा शोर मचाने पर वह मौके पर पहुंचा तो आरोपित जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। महिला थाना पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराने के बाद आरोपित के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी