साफ-सफाई के साथ शुरू हुईं छठ पर्व की तैयारियां

आगामी 10 नवंबर को मनाए जाने वाले छठ पर्व को लेकर पूर्वांचल समाज के लोग अभी से तैयारियों में जुट गए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 05:08 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 05:08 PM (IST)
साफ-सफाई के साथ शुरू हुईं छठ पर्व की तैयारियां
साफ-सफाई के साथ शुरू हुईं छठ पर्व की तैयारियां

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी: आगामी 10 नवंबर को मनाए जाने वाले छठ पर्व को लेकर पूर्वांचल समाज के लोग अभी से तैयारियों में जुट गए हैं। इसी क्रम में पूर्वांचल सेवा समिति की ओर से शहर के सोलहराही तालाब पर एक बैठक हुई, जिसमें समिति सदस्यों सहित समाज के लोगों ने हिस्सा लिया। छठ पर्व की तैयारियों को लेकर श्रमदान करते हुए सोलहराही पर साफ-सफाई की गई।

पूर्वांचल सेवा समिति के प्रधान रामाधार ने बताया कि इस बार सोलहराही तालाब के नजदीक पूर्वांचल सेवा समिति की ओर से छठ पूजा पर्व मनाया जाएगा। इस पर्व के दौरान सामूहिक रूप से सूर्य को अ‌र्घ्य देकर सूर्य उपासना की जाएगी। 10 नवंबर को अस्त होते सूर्य तथा 11 नवंबर को उदय काल के सूर्य के साथ ही व्रत का समापन होगा। इस मौके पर अश्वनी कुमार श्रीवास्तव, अरुण कुमार सिंह, मंगल देव शर्मा, दलीप सिंह, अश्वनी कुमार तिवारी, चंदन सिंह आदि मौजूद रहे। चीनी सामग्री का बहिष्कार कर अपनाएं स्वदेशी

संस, भिवाड़ी: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भिवाड़ी नगर के महाराणा प्रताप मंडल का पथ संचलन आशियाना आंगन से कजारिया ग्रीन सोसायटी तक किया गया।

जिला संघचालक विपिन चौधरी और विभाग प्रचारक नरेंद्र कुमार ने विधिवत पूजन कर शाखा कार्यवाह को ध्वज प्रदान किया। पथ संचलन करते समय मुख्य मार्गों पर, आशियाना आंगन की रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन, लघु उद्योग भारती, रोटरी क्लब व सज्जन शक्ति द्वारा पुष्प वर्षा की गई।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता नरेंद्र कुमार ने व्यक्ति, समाज, व राष्ट्र को संगठित एवं शक्तिशाली रखने के गुण बताए। उन्होंने चीनी सामग्री का बहिष्कार कर स्वदेशी पर जोर दिया। कार्यक्रम में जिला प्रचारक भगत सिंह, नगर कार्यवाह राजेंद्र सेनी एवं आशीष अरोरा जिला प्रचार प्रमुख, मातादीन शर्मा, गोपाल अग्रवाल, सचिन कुमार के साथ सैकड़ों स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी