पैसेंजर ट्रेन हुई रद, परेशान रहे यात्री

दिल्ली से रेवाड़ी आने वाली गाड़ी संख्या-4433 और रेवाड़ी से दिल्ली जाने वाली गाड़ी संख्या-4434 बुधवार को रेलवे प्रशासन द्वारा रद कर दी गई। ट्रेनों के रद होने के कारण हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 10:55 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 10:55 PM (IST)
पैसेंजर ट्रेन हुई रद, परेशान रहे यात्री
पैसेंजर ट्रेन हुई रद, परेशान रहे यात्री

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी: दिल्ली से रेवाड़ी आने वाली गाड़ी संख्या-4433 और रेवाड़ी से दिल्ली जाने वाली गाड़ी संख्या-4434 बुधवार को रेलवे प्रशासन द्वारा रद कर दी गई। ट्रेनों के रद होने के कारण हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों को दिल्ली-गुरुग्राम जाने के लिए बसों का सहारा लेना पड़ा।

पैसेंजर गाड़ी संख्या-4433 पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से सुबह सात बजे चलकर साढ़े नौ बजे रेवाड़ी स्टेशन पर पहुंचती है। यहां आने के बाद ही ट्रेन गाड़ी संख्या-4434 बन कर वापस पुरानी दिल्ली के लिए सुबह 11:35 बजे रेवाड़ी स्टेशन से रवाना होती है, लेकिन रेलवे द्वारा दिल्ली से इस ट्रेन को दोनों ही दिशाओं में रद कर दिया गया। यात्रियों को स्टेशन पर पहुंचने के बाद ट्रेन के रद होने का पता लगा। ट्रेन रद होने के कारण यात्रियों को वापस लौटना पड़ा। दूरदराज से आए यात्रियों को अगली ट्रेन के लिए स्टेशन पर कई घंटों तक इंतजार करना पड़ा। मैं परिवार के साथ दिल्ली जाने के लिए रेवाड़ी स्टेशन पर पहुंचा था। यहां पहुंचने के बाद पता लगा कि पैसेंजर ट्रेन आज रद कर दी गई है। अब दूसरी ट्रेन का इंतजार करने के लिए कोई विकल्प नहीं है। ट्रेन रद होने से परेशानी बढ़ गई है।

नानकराम राजगढ़ गुरुग्राम जाने के लिए भिवानी से रेवाड़ी स्टेशन पर आए थे। रेवाड़ी स्टेशन पहुंचने के बाद पता लगा कि दिल्ली जाने वाली ट्रेन रद है। ट्रेन के रद होने की कोई पूर्व सूचना भी नहीं दी गई थी। अचानक ट्रेन रद होने से यात्री परेशान है।

पं. मनोज पटानिया, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष, दैनिक यात्री संघ भिवानी। रेवाड़ी स्टेशन पर पहुंचने के बाद पता लगा कि यहां से रवाना होने वाली ट्रेन अभी स्टेशन पर पहुंची ही नहीं है और दिल्ली से ही रद कर दी गई है। गुरुग्राम के लिए अब अगली पैसेंजर ट्रेन दोपहर बाद है। अभी दूसरी ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं।

अजय अत्री, भिवानी अलवर के राजगढ़ से लंबी दूरी तय कर परिवार के साथ स्टेशन पर पहुंचे थे। यहां से ट्रेन में हमें दिल्ली जाना था, लेकिन रेलवे द्वारा ट्रेन को रद कर दिया गया। अब दिल्ली जाने के लिए दूसरी ट्रेन का इंतजार कर रहे है।

प्रभु, राजगढ़ अलवर।

chat bot
आपका साथी