सैकड़ों कार्यकर्ता जाएंगे दिल्ली

क्षेत्र के आंबेडकर पार्क में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें पूर्वमंत्री डॉ. एमएल रंगा ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 08 Dec 2019 10:07 PM (IST) Updated:Sun, 08 Dec 2019 10:07 PM (IST)
सैकड़ों कार्यकर्ता जाएंगे दिल्ली
सैकड़ों कार्यकर्ता जाएंगे दिल्ली

संवाद सहयोगी, बावल: क्षेत्र के आंबेडकर पार्क में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें पूर्वमंत्री डॉ. एमएल रंगा ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इसमें उन्होंने 14 दिसंबर को दिल्ली में आयोजित होने वाली कांग्रेस महारैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि बावल विधानसभा क्षेत्र से सैकड़ों काग्रेंसी कार्यकर्ता अपने निजी वाहनों से राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी की उपस्थिति में होने वाली भारत बचाओ रैली में पहुंचेंगे। बैठक की अध्यक्षता बावल 84-के प्रधान एवं पूर्व पार्षद सुमेर सिंह जैलदार ने की। बैठक में उत्तर प्रदेश के उन्नाव रेप कांड की भर्तसना करते हुए सरकार की निदा की। काग्रेंसी कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज की निदा करते हुए सरकार की आलोचना की। इस अवसर पर आंबेडकर सेवा समिति के प्रधान चेतराम बावल नगर के बस स्टैंड में सरकारी बसों का संचालन कराने की मांग उठाई। इस मौके पर अनेक पार्टी नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी