चुनौतियों के बावजूद बेहतर तरीके से देश संभाल रहे हैं मोदी

वर्तमान समय में देश चुनौतियों से जूझ रहा है। चुनौतियों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को बेहतर तरीके से संभाल रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 06:16 PM (IST) Updated:Tue, 27 Oct 2020 05:11 AM (IST)
चुनौतियों के बावजूद बेहतर तरीके से देश संभाल रहे हैं मोदी
चुनौतियों के बावजूद बेहतर तरीके से देश संभाल रहे हैं मोदी

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी :

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में देश चुनौतियों से जूझ रहा है। एक तरफ कोविड ने देश को संकट में डाला हुआ है और वहीं दूसरी ओर सीमा पर चीन परेशान कर रहा है। इन दोनों ही चुनौतियों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को बेहतर तरीके से संभाल रहे हैं। केंद्रीय मंत्री सोमवार को अग्रवाल समाज की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोविड जैसी महामारी का हर स्तर पर डटकर सामना किया जा रहा है तथा शीघ्र ही कोरोना की वैक्सीन आएगी। इसके अतिरिक्त सीमा पर चीन को मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। ऊंचा है सैनिकों का मनोबल

राव ने कहा कि भाजपा शासनकाल में ही सैनिकों को वन रैंक वन पेंशन का लाभ दिया गया है जिससे उनका मनोबल खासा ऊंचा है। वन रैंक वन पेंशन के तहत पहले साल 8 हजार करोड़ रुपये तथा दूसरे साल 14 हजार करोड़ रुपये का बजट दिया गया था। उन्होंने कहा कि इस बार कोविड ने देश की अर्थव्यवस्था को बड़ा झटका पहुंचाया है। अगर कोविड नहीं आता तो इस साल बची हुई राशि भी जारी कर दी जाती तथा सभी पात्रों तक इसका लाभ पहुंच जाता।

chat bot
आपका साथी