कोसली में भाजपा की सेवा रसोई का शुभांरभ

नागरिक अस्पताल में कोरोना संक्रमितों उनके तीमारदारों और स्वास्थ्यकर्मियों को निश्शुल्क भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने अपने कैंप कार्यालय में सेवा रसोई का शुभारंभ किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 05:44 PM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 05:44 PM (IST)
कोसली में भाजपा की सेवा रसोई का शुभांरभ
कोसली में भाजपा की सेवा रसोई का शुभांरभ

संवाद सहयोगी, कोसली : नागरिक अस्पताल में कोरोना संक्रमितों, उनके तीमारदारों और स्वास्थ्यकर्मियों को निश्शुल्क भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने अपने कैंप कार्यालय में सेवा रसोई का शुभारंभ किया। उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष हुकमचंद व अनाज मंडी व्यापार मंडल प्रधान दिनेश गोयल उपस्थित रहे।

विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि कोरोना संकट के समय हर जरूरतमंद की सेवा करना पुण्य का कार्य है। उन्होंने कहा कि सेवा रसोई में संगठन के कार्यकर्ता कोसली अस्पताल में कोरोना संक्रमित मरीजों और उनके तीमारदारों तक प्रतिदिन भोजन पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा नाहड़ मंडल अध्यक्ष सरदार सिंह बहाला और बेरली मंडल अध्यक्ष दयानंद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की टीमें प्रतिदिन भोजन की व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाएंगी, इनके अलावा वरिष्ठ भाजपा नेता बलजीत यादव, प्रीतम सिंह चौहान, रामपाल यादव, कोसली अनाज मंडी प्रधान दिनेश गोयल और अन्य व्यापारियों का सेवा रसोई कार्यक्रम में सहयोग लिया जाएगा।

विधायक ने कहा कि क्षेत्र के व्यापारियों ने पिछली बार एक योद्धा के रूप में जनसेवा करते हुए कोसली क्षेत्र के किसी भी व्यक्ति को भूखा नहीं रहने दिया। उसी प्रकार इस बार भी कोसली अस्पताल में उपचाराधीन कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए भोजन की निश्शुल्क व्यवस्था के लिए सहयोग किया जा रहा है। अस्पताल में कोरोना संक्रमित मरीजों के तीमारदार भोजन के लिए 8107040000 व 9896276150 हेल्पलाइन नंबरों पर सुबह सात से नौ बजे तथा शाम के समय भोजन के लिए तीन से पांच बजे तक सूचना दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि भोजन के अलावा प्रतिदिन मरीजों के लिए चाय की भी व्यवस्था की जाएगी। अस्पताल के अलावा कोसली राजकीय कालेज में स्थापित आइसोलेशन सेंटर में अगर भोजन की डिमांड होगी, तो वहां भी व्यवस्था की जाएगी। इस अवसर पर अशोक, कपिल यादव, बिजेंद्र यादव, प्रीतम सिंह चौहान, बलजीत यादव, सोनू, रामअवतार आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी