संयुक्त राष्ट्र संघ के स्थापना दिवस पर हुईं प्रतियोगिताएं

संयुक्त राष्ट्र संघ के स्थापना दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन द्वारा जिला सचिवालय भवन पर संयुक्त राष्ट्र संघ का झंडा व राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 05:13 PM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 05:13 PM (IST)
संयुक्त राष्ट्र संघ के स्थापना दिवस पर हुईं प्रतियोगिताएं
संयुक्त राष्ट्र संघ के स्थापना दिवस पर हुईं प्रतियोगिताएं

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी: संयुक्त राष्ट्र संघ के स्थापना दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन द्वारा जिला सचिवालय भवन पर संयुक्त राष्ट्र संघ का झंडा व राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। वहीं, शिक्षण संस्थाओं में विचार गोष्ठी, पोस्टर मेकिग, निबंध प्रतियोगिताएं व संयुक्त राष्ट्र संघ के कर्तव्यों पर वार्तालाप का आयोजन किया गया। 24 अक्टूबर, 1945 को संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना की गई थी। संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना का मुख्य उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय शांति स्थापित करना, मानव अधिकारों की रक्षा व सभी देशों का सांस्कृतिक व आर्थिक विकास समान रूप से करना था।

संयुक्त राष्ट्र दिवस के अवसर पर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी में भी विभिन्न प्रतियोगिताओं को आयोजन हुआ। जिसमें 10वीं कक्षा की छात्रा अंजली और 12वीं कक्षा की छात्रा भूमिका ने निबंध लेखन प्रतियोगिता में भाग लिया। वहीं, 11वीं कक्षा की छात्रा जाया और सुहानी शर्मा ने पेंटिग प्रतियोगिता में सराहनीय प्रदर्शन किया। इसके अलावा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुड़ियानी में आयोजित निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रिया, अंजू व नैंसी, भाषण प्रतियोगिता में प्रिया, तमन्ना व खुशी क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय, स्थान पर रहीं। पेंटिग प्रतियोगिता में सबीना बानो ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। वहीं, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बीकानेर में छात्रा दीपिका ने बेहतरीन पेंटिग बनाई। इस अवसर पर अन्य प्रतियोगिताओं का भी आयोजन हुआ तथा विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। वहीं, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सहारनवास में भी पेंटिग प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें 10वीं कक्षा की छात्रा अंजली ने सराहनीय प्रदर्शन किया।

जिला शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार ने संयुक्त राष्ट्र स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ इस तरह की प्रतियोगिताओं में भाग लेने से विद्यार्थियों का बौद्धिक और मानसिक विकास होता है। कालेज में मनाई संयुक्त राष्ट्र संघ की वर्षगांठ

स्थानीय अहीर कालेज में संयुक्त राष्ट्र संघ की वर्षगांठ मनाई गई। इस दौरान कालेज प्राचार्य डा. इंद्रजीत यादव ने स्टाफ सदस्यों के साथ संयुक्त राष्ट्र संघ का ध्वजारोहण किया। प्राचार्य ने संयुक्त राष्ट्र संघ के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना 24 अक्टूबर, 1945 को की गई थी इसलिए हर वर्ष 24 अक्टूबर को स्थापना दिवस मनाया जाता है। यह दिन विश्व को संयुक्त राष्ट्र संगठन के लक्ष्य एवं उपलब्धियों की जानकारी देने हेतु समर्पित है। संयुक्त राष्ट्र संघ हर प्रकार की आपदाओं के समय सहायता करता है। यह मानव हित के लिए चिकित्सा, स्वच्छ पानी, भोजन आदि उपलब्ध कराता है। भारत संयुक्त राष्ट्र संघ की प्रत्येक गतिविधियों में भाग लेता है। इस मौके पर डा. वीके सिन्हा, डा. कमलेश कुमार, अतर सिंह, डा. दीपक कुमार, डा. जयभगवान, घनश्याम, कैलाश चंद, इंद्रजीत सिंह आदि मौजूद रहे। कोसली महाविद्यालय में मनाया गया संयुक्त राष्ट्र संघ का स्थापना दिवस

राजकीय महाविद्यालय कोसली में संयुक्त राष्ट्र संघ के स्थापना दिवस पर निबंध लेखन व पोस्टर मेकिग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्राचार्य डा. सुधीर यादव ने आनलाइन प्रतियोगिता में विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए संयुक्त राष्ट्रध्वज के बारे में बताया और प्रतियोगिता की महत्ता पर प्रकाश डाला। उप प्राचार्य प्रो. विवेक कुमार ने विषय की प्रासंगिकता पर अपने विचार रखे। निबंध लेखन में छात्रा लितलेश ने प्रथम, नीरज द्वितीय तथा पूजा तीसरे स्थान पर रही। पोस्टर मेकिग में छात्रा ज्योति प्रथम, नीरज ने स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक डा. लाज कौशल, योगेश जांगड़ा, सुरेंद्र कुमार, नागेश कुमार, योगेश यादव, ओम प्रकाश, त्रिदेव शर्मा, मंजू यादव, संदीप आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी