महिलाओं ने पौधों को बांधा रक्षासूत्र

वन विभाग से संबंधित स्वयं सहायता समूहों की ओर से अनूठी पहल की गई। महिलाओं ने पौधे लगाकर उन्हें राखी बांधी

By JagranEdited By: Publish:Tue, 04 Aug 2020 05:09 PM (IST) Updated:Tue, 04 Aug 2020 05:09 PM (IST)
महिलाओं ने पौधों को बांधा रक्षासूत्र
महिलाओं ने पौधों को बांधा रक्षासूत्र

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी : वन विभाग से संबंधित स्वयं सहायता समूहों की ओर से अनूठी पहल की गई है। इन समूहों में शामिल महिलाओं ने न सिर्फ पौधारोपण की मुहिम शुरू की है बल्कि ये महिलाएं लगाए गए पौधों को रक्षासूत्र बांधकर उनके संरक्षण की भी शपथ ले रही है। जिले भर में 59 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं इस मुहिम के साथ जुड़कर पर्यावरण संरक्षण की मुहिम को आगे बढ़ा रही है।

वन विभाग के साथ जिले भर में 59 स्वयं सहायता समूह जुड़े हुए हैं। इन समूहों से जुड़ी महिला सदस्यों की ओर से पौधों के लिए रक्षा मुहिम शुरू की गई है। वन मंडल अधिकारी सुंदरलाल सांभरिया का कहना है कि हर साल सैकड़ों लोग पौधे लगाते हैं लेकिन इनमें से ज्यादातर पौधे देखरेख के अभाव में ही नष्ट हो जाते हैं। लगाए गए पौधे नष्ट होने की बजाय वृक्ष बनकर पर्यावरण को पोषित करे इसके लिए ही यह रक्षा संकल्प मुहिम शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि जिले के 25 गांवों में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं अभी तक 2 हजार के लगभग पौधे लगा चुकी है। नीम, पीपल व बड़ के अतिरिक्त अमरूद व जामुन के पौधे विशेष तौर पर लगाए जा रहे हैं। इन महिलाओं ने पौधों को रक्षासूत्र बांधा तथा संकल्प लिया कि इनके पेड़ बनने तक वे लगातार इनकी रक्षा करेंगी।

chat bot
आपका साथी