जिले में मिले 50 कोरोना संक्रमित

कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। रक्षाबंधन के दिन जिले में 50 मीज मिले।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 05:48 PM (IST) Updated:Mon, 03 Aug 2020 05:48 PM (IST)
जिले में मिले 50 कोरोना संक्रमित
जिले में मिले 50 कोरोना संक्रमित

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी : कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। रक्षाबंधन के त्योहार पर भी चिकित्सकों ने द्वारा कोरोना टेस्ट किए गए तथा 50 पॉजिटिव केस पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 21555 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 1880 कोविड-पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 1517 नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं और अब तक आठ मरीजों की मौत हुई है। अब जिले में कोविड पॉजिटिव के 355 एक्टिव केस रह गए हैं तथा 19084 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। शेष 591 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। जिलाभर में 77 नागरिक क्वारंटाइन किए गए हैं। 240 कोविड मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं। 33 शहर में मिले संक्रमित सोमवार को जिले में मिले 50 संक्रमित केसों में से 33 रेवाड़ी शहर में मिले हैं। इसके अतिरिक्त बावल में 10, कसौला में 6 व नाहड़ में 1 संक्रमित मिला है। े

chat bot
आपका साथी