जागरण अभियान को राव का समर्थन

दैनिक जागरण की ओर से शुरू किए गए अभियान आओ रोपें-अच्छे पौधे अभियान को केंद्री मंत्री राव इंद्रजीत ने समर्थन दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Jul 2020 05:37 PM (IST) Updated:Thu, 02 Jul 2020 07:01 PM (IST)
जागरण अभियान को राव का समर्थन
जागरण अभियान को राव का समर्थन

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी : दैनिक जागरण की ओर से शुरू किए गए अभियान 'आओ रोपें-अच्छे पौधे' अभियान का केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने समर्थन किया है। राव ने अभियान की शुरूआत करने के लिए जागरण को अपना संदेश भी भेजा है। राव ने अपने संदेश में लिखा है कि आशा है कि कोरोना महामारी से आप सभी के सहयोग से लड़ाई लड़ी जा रही है। कोरोना महामारी काल में लॉकडाउन महामारी से लड़ने के साथ पर्यावरण के लिए भी वरदान साबित हुआ है। लॉकडाउन के दौरान वायु व जल प्रदूषण में अभूतपूर्व सुधार देखने को मिला है। आईए प्रकृति के इस सुधरे स्वरूप को बरकरार रखने के लिए हम भी जनभागीदारी कर अपना सहयोग दें। मानसून की आहट हो चुकी है पौधारोपण का उचित समय आ गया है। आप सभी से प्रार्थना है कि मानसून के दौरान अधिक से अधिक पौधारोपण करें व दूसरों को प्रेरित भी करें। अपने घरों में फलदार, औषधीय व छायादार पौधे लगाएं। आपसे यह भी प्रार्थना है कि मानसून के दौरान बरसने वाले वर्षा जल के संचयन का प्रण लें। आप अपने घरों, गांव व शहर में वर्षा जल संचयन के लिए कार्य करें। जल हम सब की जरूरत है। सरकार का कोई भी कार्य जनभागीदारी से ही सफल हो पाता है। आशा है कि सभी पौधारोपण व वर्षा जल संचयन के कार्यक्रम में रुचि लेकर पर्यावरण को बचाने में अपना अमूल्य सहयोग देंगे।

chat bot
आपका साथी