चिकित्सक दंपती सहित पांच निकले कोरोना पॉजिटिव

शहर के निजी अस्पताल के चिकित्सक दंपती कोरोना पॉजिटिव मिले है

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Jun 2020 08:54 PM (IST) Updated:Sun, 07 Jun 2020 06:20 AM (IST)
चिकित्सक दंपती सहित पांच निकले कोरोना पॉजिटिव
चिकित्सक दंपती सहित पांच निकले कोरोना पॉजिटिव

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी : शहर के निजी अस्पताल के चिकित्सक दंपती कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। चिकित्सक दंपती के कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप की स्थिति है। वहीं, धारूहेड़ा की द्वारिकाधीश सोसायटी में रहने वाले जो पिता-पुत्र दो दिन पूर्व पॉजिटिव पाए गए थे, उनके परिवार के दो और लोग पॉजिटिव आए हैं तथा धारूहेड़ा का ही रहने वाला एक अन्य युवक भी पॉजिटिव पाया गया है। पांच नए मामले मिलने के बाद जिला में पॉजिटिव केस की संख्या बढ़कर 54 हो गई है। इनमें से 20 मरीज ठीक होकर अपने घर आ गए हैं। वहीं 34 एक्टिव केस बचे हैं। महिला की कराई थी डिलीवरी महेंद्रगढ़ के एक गांव की रहने वाली महिला अपनी डिलीवरी के लिए सरकुलर रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती हुई थी। 3 जून को महिला की डिलीवरी हुई थी। डिलीवरी के बाद पता चला कि महिला कोरोना पॉजिटिव है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को अस्पताल के कर्मचारियों व चिकित्सकों का सैंपल लिया था। चिकित्सक दंपती भी अब कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के लिए बड़ी समस्या अब उन मरीजों का पता लगाने को लेकर है जिनका इस दौरान चिकित्सक दंपती ने उपचार किया है।

घर के दो लोग और मिले पॉजिटिव

धारूहेड़ा की द्वारिकाधीश सोसायटी में रहने वाला एक व्यक्ति दो दिन पॉजिटिव पाया गया था। व्यक्ति गुरुग्राम के निजी अस्पताल में उपचार के लिए गया था। व्यक्ति के पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनका 5 साल का बेटा भी पॉजिटिव ही पाया गया था। शनिवार देर शाम को आई रिपोर्ट में व्यक्ति की पत्नी व उनके पिता भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं धारूहेड़ा क्षेत्र का ही रहने वाला एक अन्य युवक भी कोरोना पॉजिटिव है।

---------

आइएमए ने कहा जिम्मेदारी से कर रहे काम चिकित्सक दंपती के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद आइएमए की ओर से बयान जारी किया गया है। आइएमए के जिला प्रधान अशोक सैनी ने कहा कि संक्रमण के इस समय में भी चिकित्सक पूरी ईमानदारी से अपना कर्तव्य निभा रहे हैं। चिकित्सकों को सभी के सहयोग की आवश्यकता है। उनको लेकर कोई गलत धारणा न बनाई जाए। ये दूसरों के लिए खुद की जान जोखिम में डाल रहे हैं।

----------

हेल्थ बुलेटिन:

वर्तमान में निगरानी में कुल लोग: 1012

कुल सैंपल लिए: 3068

नेगेटिव: 2757

पॉजिटिव: 54

ठीक हुए: 20

रिपोर्ट बाकी: 260

chat bot
आपका साथी